- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ayurvedic drinks:...
लाइफ स्टाइल
Ayurvedic drinks: इम्यूनिटी को मजबूत कर बीमारियों को दूर रखते हैं ये तीन आयुर्वेदिक ड्रिंक्स, घर पर बनाकर करें सेवन
Sarita
25 March 2025 7:45 AM IST

x
Ayurvedic drinks: काढ़ा यानी एक तरह का आयुर्वेदिक ड्रिंक। प्राचीन काल से ही काढ़ा हमारे जीवन का हिस्सा रहा है। खासकर कोरोना काल में आयुर्वेद से दूर रही आबादी भी वापस इसकी शरण में लौटी है। इम्यूनिटी बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय पिछले कुछ महीनों में ज्यादा व्यवहार में लाए गए हैं। मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए आयुर्वेद के घरेलू उपायों को अपनाना कारगर साबित हुआ है। आज हम उन्हीं कारगर उपयों के अंतर्गत कुछ विशेष प्रकार के काढ़ा पर बात करेंगे और इन्हें तैयार करने की विधि भी बताएंगे।
आयुर्वेद के मुताबिक, शरीर की इम्यूनिटी बना रखने के लिए तुलसी, अश्वगंधा, हल्दी, गिलोय आदि का काढ़ा पीना मददगार साबित हो सकता है। इन चीजों का सेवन हाल के दिनों में काफी बढ़ा है। आयुर्वेदिक दुकानों में गिलोय का जूस, आंवला का जूस, अश्वगंधारिष्ट आदि तैयार भी मिलते हैं। लेकिन आप घर में जो आयुर्वेदिक काढ़ा तैयार करते हैं, वह भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। कुछ आसान तरीकों से आप घर पर काढ़ा तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने का तरीका हम आपको बता रहे हैं।
सबसे पहले बताते हैं अश्वगंधा का काढ़ा बनाने की विधि
इसके लिए आपको चाहिए, अश्वगंधा पाउडर, शहद और नींबू
एक बर्तन में एक गिलास पानी डालें और एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालें।
इस पानी को कम से कम 10 मिनट के लिए उबलने दें।
अब इसमें शहद और नींबू का रस डाल दें और गैस बंद कर छान लें।
काढ़ा तैयार है। दिन में एक या दो बार पी सकते हैं।
तुलसी का काढ़ा
इसके लिए आपको चाहिए, तुलसी की 8-10 पत्तियां, हरी इलायची, काली मिर्च, अदरक और मुनक्का
एक बर्तन में दो गिलास पानी डालें और उसे धीमी आंच पर चढ़ाएं।
इसमें तुलसी की 6-8 पत्तियां, एक इलायची, 3-4 काली मिर्च, जरा सी अदरक और 1-2 मुनक्का डाल दें।
अब इसे 15 मिनट तक उबलने दें। पानी आधा बचने पर छान लें।
हल्का गुनगुना होने पर इसका सेवन करें।
इसके लिए आपको चाहिए, त्रिफला चूर्ण।
सबसे पहले दो गिलास पानी को एक पैन में डालकर धीमी आंच पर चढ़ा दें।
अब इसमें 2 चम्मच त्रिफला चूर्ण डालें और पानी आधा होने तक खौलाएं।
जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
अब इसे छान लें और हल्का गुनगुना होने पर सेवन करें।
TagsAyurvedic drinksइम्यूनिटीमजबूतआयुर्वेदिकड्रिंक्स Ayurvedic drinksimmunitystrongAyurvedicdrinksजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





