लाइफ स्टाइल

कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं तो इन चीजों का करें परहेज

Ritisha Jaiswal
5 Jan 2021 11:36 AM GMT
कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं तो इन चीजों का करें परहेज
x
खराब लाफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर सेहत पर पड़ता है। इस लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | खराब लाफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर सेहत पर पड़ता है। इस लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं। अगर समय रहते ही बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित नहीं किया गया तो ये आपके शरीर को कई बीमारियों की चपेट में ला सकता है। इन बीमारियों में सबसे ज्यादा खतरा दिल से जुड़ी बीमारी का है। ऐसे में खानपान की कुछ चीजों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे बढ़े कोलेस्ट्रॉल से ग्रसित व्यक्ति को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

ना खाएं तली भुनी चीजें
तली भुनी चीजें खाने में स्वादिष्ट जरूर होती हैं लेकिन कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति के लिए मुसीबत का कारण बन सकती हैं। इन चीजों में फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, डीप फ्राई पकोड़े शामिल हैं। इसी वजह से कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति को इन चीजों का परहेज करना चाहिए।
अंडे की जर्दी ना खाएं
अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ी हुई है तो अंडे की जर्दी ना खाएं। अंडे की जर्दी खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल और बढ़ सकता है। अगर आपको अंडा खाना है तो उसका सिर्फ सफेद हिस्सा ही खाएं।
मक्खन से करें परहेज
कई लोग ब्रेड, टोस्ट, पॉपकॉर्न या फिर पावभाजी बनाने में बटर यानी कि मक्खन का इस्तेमाल करते हैं। बटर सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल से भरपूर होता है। इसी वजह से आप मक्खन की जगह किसी और चीज का इस्तेमाल करें।
ना खाएं रेड मीट
रेड मीट खाने से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। इस वजह से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित व्यक्ति बिल्कुल भी रेड मीट जैसे कि मटन और पोर्क ना खाएं। इसमें कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
नारियल से बनी चीजों से करें तौबा
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा होने पर नारियल या फिर उससे बनी चीजों से परहेज करना चाहिए। नारियल में सैचुरेटेड फैट होता है जो कि बढ़े कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे व्यक्ति के लिए नुकसानदायक होता है


Next Story