लाइफ स्टाइल

आर्थराइटिस के दर्द में बचें इन आहार के सेवन से

Kajal Dubey
24 Jun 2023 4:06 PM GMT
आर्थराइटिस के दर्द में बचें इन आहार के सेवन से
x
आज के समय में देखा जाता हैं कि कई लोगों को आर्थराइटिस की समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसमें गठिया और जोड़ों का असहनीय दर्द होता हैं। माना जाता था कि यह एक उम्र के बाद हुआ करती थी लेकिन अब युवाओं में भी इससे जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगी हैं। यह दर्द शरीर के किसी भी हिस्से में उस जगह पर हो सकता है, जहां दो हड्डियां आपस में जुड़ रही हों। आज हम आपको कुछ ऐसे खानपान की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आर्थराइटिस के दर्द के दौरान खाने से बचना चाहिए। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।
- खाने में तो नमक खाया ही जाता है। लेकिन इसमें भी आप काला नमक या पिंक सॉल्ट का उपयोग करेंगे तो आपको अधिक लाभ होगा।
- वैसे तो नशा करना और स्मोकिंग करना हर किसी की सेहत को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन अगर किसी को आर्थराइटिस की समस्या हो तो उसे इन दोनों ही चीजों से बहुत दूरी बना लेनी चाहिए।
- जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या होती है, उन्हें एल्कोहॉल के सेवन से अधिक दर्द झेलना पड़ सकता है। क्योंकि एल्कोहल से उन्हें Gout की समस्या हो सकती है। यह भी आर्थराइटिस का ही एक प्रकार है, जो सामान्य से अधिक दर्दभरा होता है।
- डेयरी प्रॉडक्ट्स हमारे लिए लाभकारी होते हैं। क्योंकि इनसे हमें बड़ी मात्रा में प्रोटीन की प्राप्ति होती है। लेकिन डेयरी प्रॉडक्ट्स में प्रोटीन का कुछ ऐसा भाग भी होता है, जो आर्थराइटिस की समस्या को बढ़ा देता है।
- कई ऑर्थोपेडिक रिसर्च में इस बात की पुष्टि हुई है कि डेयरी प्रॉडक्ट्स के सेवन से आर्थराइटिस के मरीजों में अक्सर समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में उन्हें सुझाव दिया जाता है कि वे दूध, दही, छाछ और अंडे जैसी हाई प्रोटीन चीजों का सेवन कम करें।
- खासतौर पर फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, चीज, पाव आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इनमें मैदा भी होती है और इन्हें तैयार करने में बटर का उपयोग भी किया जाता है। ये दोनों ही आर्थराइटिस के मरीजों के लिए धीमे जहर की तरह काम करते हैं।
- डीप फ्राइड चीजें और खासतौर पर फ्रैंच फ्राइज के सेवन से आर्थराइटिस के मरीजों को दूर रहना चाहिए। क्योंकि ये वेजिटेबल ऑइल में तैयार किए जाते हैं, जिनमें ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है।
- आमतौर पर बुखार या कफ-कोल्ड में भी ठंडी चीजों का सेवन करने से शरीर में दर्द बढ़ जाता है। अगर आर्थराइटिस के मरीज बहुत ठंडा पानी पीते हैं या आइसक्रीम और दूसरी ठंडी चीजों का सेवन करते हैं तो उन्हें इनके कारण भी अधिक दर्द की समस्या हो सकती है।
- शुगर से भरपूर चीजें खाने से शरीर में सूजन की समस्या बढ़ सकती है, जो आर्थराइटिस के दर्द को बढ़ाने का काम करेगी। इसलिए चॉकलेट्स, कैंडी, सॉफ्ट ड्रिंक्स और सोडा जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए।
Next Story