लाइफ स्टाइल

एवोकाडो हेयर मास्क बालों को बनाएगा सिल्की

Khushboo Dhruw
4 Oct 2023 5:29 PM GMT
एवोकाडो हेयर मास्क बालों को बनाएगा सिल्की
x
हमारे शरीर के लिए एवोकाडो काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह बालों के लिए भी लाभकारी होता है। एवोकाडो में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, सी, डी, जिंक, आयरन, पोटेशियम और बीटा-कैरोटिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। एवोकाडो बालों को पोषण देने के साथ ही बालों की ड्राईनेस को दूर करने में मदद करता है। एवोकाडो हेयर फॉल को रोकता है और बालों को ग्रोथ देता है। इसे बालों में अप्लाई करने से बाल सिल्की और शाइनी बनते हैं।
बता दें कि मार्केट में कई तरह के एवोकाडो हेयर मास्क मिलते हैं। लेकिन कई बार बालों को इस तरह के हेयर मास्क सूट नहीं करते हैं। वहीं इनको इस्तेमाल करने पर मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में आप घर पर ही एवोकाडो हेयर मास्क को बनाकर बालों में अप्लाई कर सकते हैं। घर पर यह मास्क बनाने से नेचुरल रहेगा, तो बाल संबंधी कई समस्याओं को भी दूर करता है। एवोकाडो का यह मास्क बालों को अंदरूनी तौर पर पोषण देने के साथ ही ड्राई बालों की समस्या से भी निजात दिलाएगा। आइए जानते हैं कि ड्राई बालों के लिए एवोकाडो हेयर मास्क कैसे बनाएं।
एवोकाडो और नारियल तेल के हेयर मास्क की सामग्री
पका हुआ एवोकाडो- 1
नारियल तेल- 2 चम्मच
ऐसे बनाएं हेयर मास्क
हेयर मास्क बनाने के लिए एवोकाडो और नारियल तेल का सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसे बालों और स्कैल्प पर करीब 20 मिनट के लिए अप्लाई करें। फिर बालों को शैंपू से धो लें। बता दें कि बालों को पोषण देने के साथ यह मास्क हेयर फॉल की समस्या को भी कम करता है। बालों पर यह मास्क एक लेयर बनाता है और सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बालों का बचाव होता है।
एवोकाडो और शहद का हेयर मास्क की सामग्री
पका हुए एवोकाडो- 1 चम्मच
शहद- 1 चम्मच
ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
ऐसे बनाएं हेयर मास्क
एवोकाडो और शहद का हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को हल्के हाथों से बालों और स्कैल्प पर अप्लाई करें। 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें। यह मास्क आपके बालों को डैमेज होने से बचाता है और ड्राई बालों की समस्या से निजात दिलाता है।
एवोकाडो और एलोवेरा का हेयर मास्क की सामग्री
पका हुए एवोकाडो- 1
एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
ऐसे बनाएं हेयर मास्क
एवोकाडो और एलोवेरा जेल को एक कटोरी में अच्छे से मिक्स कर लें। फिर बालों की टिप और स्कैल्प पर करीब 20 मिनट के लिए अप्लाई करें। इसके बाद शैंपू कर लें। यह हेयर मास्क आपके बालों को पोषण देने के साथ चमकदार बनाएगा।
Next Story