- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Atta Uttapam Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Atta Uttapam Recipe: बच्चों के नखरे भूल जाएंगे, टिफिन में बनाएं ये आटा उत्तपम
Sarita
23 July 2025 12:05 PM IST

x
Atta Uttapam Recipe :आज हम आपको स्वादिष्ट, रंग-बिरंगी सब्जियों से भरपूर गेहूं के आटे का उत्तपम बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। जो स्वाद से भरपूर होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है। इसके अलावा, आपके बच्चों को यह रेसिपी ज़रूर पसंद आएगी और वे इसे अपने टिफिन में ज़रूर ले जाना चाहेंगे। तो आइए इस लेख में जानते हैं कुछ ही सामग्रियों से मिनटों में आटे का उत्तपम बनाने के बारे में।
आटा उत्तपम बनाने के लिए सामग्री :
गेहूं का आटा – 1 कप
दही – आधा कप
पानी – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
टमाटर – 1 (कटा हुआ)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
शिमला मिर्च – आधा कप कटी हुई
हरा धनिया – 2 कलियां (बारीक कटा हुआ)
तेल – सेकने के लिए
आटा उत्तपम बनाने की विधि :
उत्तपम बनाने के लिए एक बाउल में गेहूं का आटा, सूजी और दही डालें, फिर उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
बेटर में स्वादानुसार नमक डालकर 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
अब एक कप में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और हरा धनिया मिलाएं.
अब गैस में नॉन-स्टिक तवा गरम करें और थोड़ा तेल डालकर अच्छे से गर्म होने दें.
तैयार हुए बेटर को तवे पर डालें और अच्छे से गोल आकार में फैलाएं. ऊपर से इसमें सारी सब्जियां और हरा धनिया छिड़कें. फिर तवे को ढक दें और धीमी आंच पर पकाएं.
जब उत्तपम नीचे से सुनहरा हो जाए तो पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छे से पका लें.
अब तैयार है आटे से बना उत्तपम, इसे आप गरमा गरम चटनी के साथ परोसें|
TagsAtta Uttapamआटाउत्तपमAtta UttapamFlourUttapam जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





