लाइफ स्टाइल

रूखे और बेजान बालों से हैं परेशान? भिंडी से ऐसे बनाएं Hair Mask

Ashish verma
19 May 2025 6:49 PM IST
रूखे और बेजान बालों से हैं परेशान? भिंडी से ऐसे बनाएं Hair Mask
x
उपयोग करने के बाद रूखे और बेजान बाल स्मूथ और सॉफ्ट हो जाएंगे

Lifestyle लाइफस्टाइल: भिंडी की सब्जी न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है. बल्कि ये आपके बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. गर्मियों में बिल्कुल हरी और ताजी भिंडी बाजार में मिलती है. इसकी सब्जी तो आपने खाई ही होगी, लेकिन एक बार इसे अपने बालों के लिए इस्तेमाल करके देखिए, ये बालों से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती है. भिंडी के इस्तेमाल से आप बालों को मुलायम और रेशमी बना सकते हैं. आप अपने बालों के लिए भिंडी जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. जिससे बालों का टूटना, झड़ना और बेजान होने की समस्या कम होती है. बालों को मुलायम और रेशमी बनाने के लिए भिंडी का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में

बालों के लिए भिंडी का इस्तेमाल कैसे करें
इसके लिए 8 से 10 भिंडी लें, फिर उनके डंठल हटाकर उन्हें गोल आकार में काट लें. एक पैन में 1 कप पानी लें और उसे गर्म होने के लिए रख दें. फिर इस पानी में कटी हुई भिंडी डाल दें. भिंडी को मध्यम आंच पर पकने के लिए रख दें. 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें और जब इसमें से निकलने वाला जेल ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. फिर इस मिश्रण में 2 विटामिन ई कैप्सूल डालें और करीब 2 चम्मच नारियल तेल डालें। सारी चीजों को मिला लें और फिर बालों पर लगाएं। इसे कम से कम 45 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें, फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। भिंडी और पानी से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बाल चिकने और चमकदार बनने में मदद मिलेगी। आप भिंडी से बने हेयर मास्क को लगाकर घर पर ही केराटिन ट्रीटमेंट कर सकते हैं। इससे आपके हजारों रुपये बचेंगे।

भिंडी से बने हेयर मास्क के फायदे

बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं
अगर आप भी रूखे और बेजान बालों की समस्या से परेशान हैं तो घर पर ही इससे निजात पा सकते हैं। आप भिंडी से बना हेयर मास्क अपने बालों पर लगा सकते हैं, जिससे आपके बाल मुलायम और चिकने हो जाएंगे।
बालों की ग्रोथ में मदद करती है
भिंडी आपके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसलिए आप इसे अपने हेयर केयर का हिस्सा बना सकते हैं। इसके लिए आपको भिंडी से बना हेयर मास्क या जेल बालों की लंबाई पर लगाना है, फिर 30 से 40 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बाल हेल्दी बनेंगे। लेकिन बेहतर होगा कि आप इसे हफ्ते या 10 दिन में एक बार लगाएं।
बालों के झड़ने से दिलाए राहत
अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो भिंडी से बना हेयर मास्क जरूर ट्राई करें। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं और बालों के झड़ने की समस्या को जड़ से खत्म करते हैं। आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। आपके बाल घने और लंबे हो जाएंगे। लेकिन इससे पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
Next Story