छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने समाधान शिविर में सुनीं जनता की समस्याएं

Shantanu Roy
19 May 2025 6:46 PM IST
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने समाधान शिविर में सुनीं जनता की समस्याएं
x
छग
Manendragarh. मनेंद्रगढ़। जिले के ग्राम पंचायत जरौधा में आज सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सहभागिता की। मंत्री जायसवाल ने शिविर में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की दिशा में तत्परता दिखाई। शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों और आवेदकों को प्रमाण पत्र सहित योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। योजनाओं का लाभ पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
मंत्री जायसवाल ने कहा, “हमारी सुशासन सरकार जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित है। शासन की मंशा है कि हर नागरिक को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और उन्हें अपने अधिकारों के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।” समाधान शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, सामाजिक कल्याण, कृषि और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने मौके पर ही समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया। ग्रामीणों ने शिविर की व्यवस्था और त्वरित समाधान की प्रक्रिया की सराहना की।
Next Story