लाइफ स्टाइल

लिपिस्टिक के स्थान पर होठों पर लगाये ये नेचुरल कलर, जो देंगे आपको अलग लुक

Kajal Dubey
10 Aug 2023 6:16 PM GMT
लिपिस्टिक के स्थान पर होठों पर लगाये ये नेचुरल कलर, जो देंगे आपको अलग लुक
x
आपने वह भोजपुरी गीत तो सुना ही होगा "तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्टिक"। जी हाँ, महिलाओं का लिपिस्टिक लगाना मर्दों के दिल पर छूरी चलाने जैसा हैं। क्योंकि लिपिस्टिक महिलाओं को ओर खूबसूरत और आकर्षक बनती हैं। लेकिन कई लडकियां ऐसी होती हैं जिन्हें तड़कते-भड़कते रंग की जगह होंठों का नेचुरल लुक चाहिए होता हैं। तो आज हम उनकी समस्या का हल बताने जा रहे हैं। नेचुरल लुक के लिए आप लिपिस्टिक की जगह हमारे द्वारा बताये जा रहे हैं दूसरे साधनों का यूज कर सकते हैं जो आपको नेचुरल लुक दे। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जो लिपिस्टिक के स्थान पर आपको नेचुरल कलर देते हैं।
lipsticks,lip balm,lip care,lip crayon,lip liner,beauty tips ,ब्यूटी,ब्यूटी टिप्स,लिपिस्टिक
* लिप स्टेन : पार्टी आदि में आपकी लिपस्टिक अधिक समय तक टिकी नहीं रहती है और बाद में आपका लुक खराब लगने लगता है। इस समय में आप लिप स्टेन का योज करें। यह न तो चिपचिपा होता है और न ही यह फैलता है तथा आपके होठों पर लंबे समय तक बना रहता है।
* लिप क्रेयॉन : यदि आप लिपिस्टिक के स्थान पर अपने होठों पर कुछ और लगाना चाहती है तब आप लिप क्रेयॉन का यूज कर सकती है। असल में यह आपके होठों को स्मूद बनाता है तथा उनको नया लुक देता है।
* लिप लाइनर : यदि आप अपने होठों को हाई लाइट करना चाहती हैं तथा उनको नेचुरल लुक देना चाहती हैं तब आप लिप लाइनर का यूज करें। आप इसको लिपस्टिक की तरह यूज करके अपने को नया लुक दे सकती हैं।
Next Story