लाइफ स्टाइल

रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, पाएं दमकती त्वचा

SANTOSI TANDI
30 Aug 2023 6:44 AM GMT
रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, पाएं दमकती त्वचा
x
पाएं दमकती त्वचा
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बाजार में क्रीम से लेकर मास्क मौजूद हैं। इन चीजों के उपयोग से कई बार इंस्टेंट ग्लो मिल जाता है, वरना मिलता ही नहीं है। चमकदार त्वचा पाने के लिए अक्सर महिलाएं से केयर फॉलो करती हैं। अगर आप रात भर में ग्लो चाहती हैं,तो आपको सोने से पहले त्वचा पर कुछ चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
हमारे किचन में ऐसी कई चीज़ें होती हैं, जिनका उपयोग त्वचा पर किया जा सकता है। भले ही वह तेल हो या शहद। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ग्लोइंग स्किन के लिए रात में चेहरे पर किन चीजों का इस्तेमाल करने से फायदा होगा।
ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
त्वचा पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो इसके लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद होगा। रात में चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने का तरीका जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
रात को सोने से पहले चेहरे को क्लेंज कर लें।
अब चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं।
कुछ देर जेल को त्वचा में रब कर लें।
इसे रात भर त्वचा पर लगा रहने दें।
अगली सुबह चेहरे को अच्छे से धो लें।
रोजाना सिंपल तरीके से चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा में निखार आने लगेगा।
आप चाहें, तो एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो ब्लीचिंग के रूप में काम करता है।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो त्वचा पर नींबू का रस न लगाएं।
रात को चेहरे पर क्यों करना चाहिए ऑलिव ऑयल का उपयोग
बालों के अलावा त्वचा पर भी तेल का इस्तेमाल किया जाता है। आप चेहरे पर नारियल से लेकर जैतून के तेल का उपयोग कर सकती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए ऑलिव ऑयल बेहद लाभकारी है। रात में चेहरे पर तेल का उपयोग करने का तरीका जानने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
सबसे पहले माइल्ड क्लींजर से त्वचा को साफ कर लें, ताकि त्वचा में मौजूद गंदगी और धूल साफ हो जाए।
अब हथेली पर थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालें।
दोनों हथेली को रगड़ लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
क्या देर फिंगरटिप से त्वचा को रब कर लें।
तेल को रात भर त्वचा में अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें।
चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाने के फायदे
ऑलिव ऑयल में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रात को चेहरे पर इस तेल का उपयोग करेंगी, तो चेहरे पर झुर्रियों की समस्या नहीं होगी।
डैमेज स्किन को रिपेयर करने के लिए भी यह तेल फायदेमंद हैं।
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए रात में इस तेल का उपयोग करने से फायदा होगा।
हेल्दी स्किन के लिए टिप्स
रात को सोने से पहले मेकअप को रिमूव करना नहीं भूलना चाहिए।मेकअप चेहरे पर मौजूद पोर्स को क्लॉग कर देता है, जिससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हो सकते हैं। साथ ही, यह स्किन को डैमेज भी करता है। इसलिए बिना मेकअप रिमूव किए बगैर सोना नहीं चाहिए। केवल डे ही नहीं आपको नाइट केयर रूटीन भी फॉलो करना चाहिए।
रात को सोने से पहले त्वचा को क्लिंज करें। इसके बाद नाइट क्रीम का उपयोग करें। अगर नाइट क्रीम नहीं है, तो मॉइश्चराइजर लगाएं।
क्या आपने स्लीपिंग मास्क के बारे में सुना है? जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, इस मास्क का सोते वक्त किया जा सकता है। आपको बाजार में आसानी से स्लीपिंग मास्क मिल जाएंगे। आप चाहें, तो इसे घर पर भी बना सकती हैं।
रात को सोने से पहले सीरम भी लगाना चाहिए। खासतौर पर रात में विटामिन सी सीरम का उपयोग रात में ही करें। सीरम के उपयोग से झुर्रियां नहीं होती हैं। साथ ही, ग्लोइंग स्किन के लिए सीरम एक अच्छा ऑप्शन है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story