लाइफ स्टाइल

हरतालिका तीज पर अपने हाथों और पैरों में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

SANTOSI TANDI
19 Sep 2023 7:30 AM GMT
हरतालिका तीज पर अपने हाथों और पैरों में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
x
खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
मेहंदी लगाने का शौक हर महिला को होता है। इसे हाथों में रचाने के लिए उन्हें किस खास त्योहार या दिन की जरूरत नहीं होती है, वो कभी भी मेहंदी लगा सकती हैं। लेकिन कुछ त्योहार ऐसे होते हैं जो सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होते हैं। इस दिन के लिए महिलाएं ऑनलाइन जाकर अपने हाथों और पैरों के लिए लेटेस्ट डिजाइन सर्च करती हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ नए डिजाइन बताएं जिन्हें आप हाथों और पैरों में लगा सकती हैं।
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
ऑनलाइन आपको मेहंदी के कई सारे डिजाइन मिल जाएंगे जिन्हें आप अपने हाथों पर लगा सकती है ऐसे ही आप फुल हैंड मेहंदी डिजाइन भी हरतालिका तीज पर अपने हाथों पर लगा सकती हैं इसके लिए आपको सबसे जाली का डिजाइन क्रिएट करना है। फिर छोटे-छोटे बॉक्स बनाने हैं और उन्हें शेड करना है। अब एक बड़ा फूल क्रिएट करना है। अब इसकी पत्तियों को शेड करना है। फिर छोटे-छोटे मोर डिजाइन को बनाना है। उगलियों पर सिंपल जाली बनानी है। इस तरीके से आपके हाथों की मेहंदी लगकर तैयार हो जाएगी।
पत्ती बेल मेहंदी डिजाइन
अगर आपको हाथों में फुल हैंड मेहंदी लगाना पसंद है और पैरों में सिंपल डिजाइन लगाना है तो इसके लिए आप इस तरीके के पत्ती (अरेबिक मेहंदी डिजाइन) वाले डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले पत्तियां क्रिएट करते हैं फिर उसे भरना है इसके बाद आसपास लाइन खींचकर इसे कंप्लीट करना है। फिर उंगलियों पर जाली वाला डिजाइन बनाना है। इस तरीके से आपकी मेहंदी लग जाएगी। बाजार से लगाने पर इस मेहंदी के लिए आपको 500 रुपये देने पड़ेंगे।
हाथों-पैरों में लगाएं सिंपल मेहंदी डिजाइन
अगर आप चाहती हैं कि हाथों और पैरों में सिंपल मेहंदी डिजाइन लगाना चाहिए। तो इसके लिए आप फूल का डिजाइन (सिंपल मेहंदी डिजाइन) चूज कर सकती हैं। इसके लिए आपको हाथ में सबसे पहले लटकन ज्वेलरी डिजाइन को क्रिएट करना है। फिर फूल डिजाइन बनाना है। इसके आसपास बॉक्स बनाकर इसे फिल करना है। इसी डिजाइन को आपको पूरी हथेली पर बनाना है। ऐसे ही आपको पैरों पर एंक्लेट डिजाइन बनाना है। फिर बीच में एक बड़ा फूल क्रिएट करना है। उंगलियों पर जाली डिजाइन बनाकर मेहंदी कंप्लीट करनी है। इस डिजाइन को लगाने में समय काफी कम लगेगा।
इस तरीके से आप हरतालिका तीज पर मेहंदी लगा सकती हैं हाथों और पैरों की खूबसूरती बढ़ सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Next Story