लाइफ स्टाइल

बच्चों के लिए सेब – फायदे और मजेदार तथ्य

Shantanu Roy
24 Nov 2021 3:23 PM GMT
बच्चों के लिए सेब – फायदे और मजेदार तथ्य
x
सेब एक लोकप्रिय फल है और लगभग हर व्यक्ति को यह रसीला लाल फल बहुत पसंद आता है, खासकर बच्चों को। सेब विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं,

जनता से रिश्ता। सेब एक लोकप्रिय फल है और लगभग हर व्यक्ति को यह रसीला लाल फल बहुत पसंद आता है, खासकर बच्चों को। सेब विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जिसके कारण ये एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी बन जाते हैं। इनमें कैलोरी बहुत कम होती है और ये अपनी हीलिंग प्रॉपर्टीज के लिए भी जाने जाते हैं।

बच्चों के लिए सेब के फायदे
अंग्रेजी में एक कहावत है, 'एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे' यानी 'रोज एक सेब खाइए बीमारियों को दूर भगाइए'। ऐसा कहना गलत भी नहीं है, क्योंकि इस फल में कई तरह के स्वास्थ्यवर्धक फायदे होते हैं, खासकर बच्चों के लिए। यहां पर, बच्चों के आहार में सेब को शामिल करने के कुछ फायदे दिए गए हैं:
सेब कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जिससे कि बच्चों को दिनभर एक्टिव रहने के लिए जरूरी एनर्जी मिलती है।
सेब विटामिन 'सी', फाइबर और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं।
सेब में डाइटरी फाइबर होते हैं, जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स आंखों के लिए अच्छे होते हैं और ये अस्थमा के लक्षणों से लड़ने में मदद करते हैं।
सेब में पेक्टिन नामक एक घुलने वाला फाइबर पाया जाता है, जो कि डायरिया को नियंत्रित करने में मदद करता है, पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है और कब्ज से बचाता है।
सेब शरीर में शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है और डायबिटीज को दूर रखने में फायदेमंद होता है।
सेब में मौजूद विटामिन 'सी' टिशू को ठीक करने और कोलेजन बनाने में मदद करता है। हड्डियों को मजबूत करने के अलावा, विटामिन 'सी' घाव भरने और गाल ब्लैडर से संबंधित बीमारियों से बचने में मदद करता है।
सेब के छिलकों में मौजूद क्वेरसेटिन में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं, जो ब्रेन सेल्स को सुरक्षित रखते हैं।
सेब के बारे में कुछ रोचक तथ्य
सेहत को सेब से मिलने वाले फायदों के अलावा सेब के पेड़ और फल के बारे में कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स यहां पर दिए गए हैं, जो कि बच्चों को बहुत पसंद आएंगे:

पूरे विश्व में 7500 से भी अधिक प्रकार के सेब पाए जाते हैं।
हर सेब में 5 कार्पेल या बीज पॉकेट होते हैं।
सेब के पेड़ 100 वर्षों तक जीवित रह सकते हैं और इनकी लंबाई 40 फीट या इससे अधिक भी हो सकती है।
चीन, अमेरिका, तुर्की, पोलैंड और इटली विश्व के सबसे बड़े सेब उत्पादक देश हैं।
जब सेब की फसल तोड़ने की बात आती है, तो इन्हें हाथ से तोड़ना पड़ता है।
सेब की खेती के विज्ञान को पोमोलॉजी कहा जाता है।
द लेडी या एपी एप्पल, सेब के सबसे पुराने प्रकारों में से एक है।
सेब गुलाब फैमिली का एक हिस्सा है।
ऐसा कहा जाता है, कि दुनिया में सेब के पेड़ मूल रूप से कैस्पियन सी और ब्लैक सी के बीच के क्षेत्र में उपजे थे।
एक सेब का लगभग एक चौथाई हिस्सा हवा का बना होता है। यही कारण है, कि ये पानी में तैर सकते हैं।
इंसान 6500 ईसा पूर्व से सेब का आनंद उठाते आ रहे हैं और इसे साबित करने के लिए आर्केलॉजिकल सबूत भी उपलब्ध हैं।
अब तक के सबसे बड़े सेब का वजन 1.4 किलो दर्ज किया गया है।
सेब की न्यूट्रीशनल वैल्यू
एक मध्यम आकार के सेब में 100 से भी कम कैलोरी होती है। इसमें कोई फैट, सोडियम या कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है।


Next Story