- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Apple-Coconut Barfi:...
लाइफ स्टाइल
Apple-Coconut Barfi: कुछ मीठा खाने का मन है तो ये है बेहतरीन विकल्प
Sarita
28 July 2025 9:35 AM IST

x
Apple-Coconut Barfi: यह इम्यूनिटी मजबूत करने में सहायक है। सेब और नारियल से मिलकर बनी यह मिठाई जो भी एक बार चख लेगा, वह हर मौके पर इसकी डिमांड करेगा। इसका स्वाद ऐसा होता है कि कोई कभी नहीं भूल सकता। जब भी आपका मीठा खाने का मन करे तो यह एक शानदार विकल्प है। घर के सभी सदस्य इस पर मोहित हो जाएंगे। व्रत के दौरान भी इसका लुत्फ उठाया जा सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है। आपने अगर अभी तक इसे ट्राई नहीं किया तो इस बार इसे किसी हाल में मिस नहीं करें।
सामग्री (Ingredients)
4 कप सेब कद्दूकस किए हुए
1 1/2 कप ताजा नारियल का बूरा
3/4 कप अखरोट बारीक कटे हुए
3/4 छोटा चम्मच इलायची पिसी हुई
1 1/2 कप चीनी
- एक पैन में धीमी आंच पर नारियल, सेब और चीनी डालकर 8 से 10 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
- जब यह अच्छे से भुन जाए इसमें इलायची और अखरोट मिलाकर 2 से 3 मिनट तक और चलाते हुए भूनें।
- मिश्रण के नरम होने पर आंच बंद कर दें और एक प्लेट में निकालकर हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- मिश्रण के हल्का ठंडा होते ही इस पर पिस्ता लगाकर हल्के हाथों से दबाते हुए बर्फी के आकार में चाकू से काट लें।
- इसे सेट होने के लिए करीब 3 घंटे तक अलग रख दें। तैयार है एप्पल कोकोनट बर्फी।
TagsApple-CoconutBarfiमीठा Apple-CoconutSweet जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





