लाइफ स्टाइल

पैरों की देखभाल में कारगर साबित हो रहा है एप्पल साइडर विनेगर

Dolly
23 Sept 2025 9:13 PM IST
पैरों की देखभाल में कारगर साबित हो रहा है एप्पल साइडर विनेगर
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : बदलते मौसम, प्रदूषण और लंबे समय तक बंद जूते पहनने की वजह से पैरों की त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। फटी एड़ियां, टैनिंग, बदबू, फंगल इन्फेक्शन और खुजली जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।
इन सबके इलाज के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स की ओर रुख करते हैं, लेकिन आयुर्वेद और घरेलू उपायों में एक ऐसा सस्ता और असरदार विकल्प मौजूद है — एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)। एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब से बना सिरका, जिसे आमतौर पर बालों और वजन घटाने के लिए जाना जाता है, पैरों की देखभाल में भी उतना ही असरदार है। इसके एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एक्सफोलिएटिंग गुण पैरों को कई समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।
1. फटी एड़ियों का असरदार इलाज
फटी एड़ियां सिर्फ दिखने में खराब नहीं लगतीं, बल्कि दर्द और संक्रमण का कारण भी बन सकती हैं। एप्पल साइडर विनेगर त्वचा की डेड स्किन को धीरे-धीरे हटाने में मदद करता है। इसके लिए एक बाल्टी गुनगुने पानी में 1 कप एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और पैरों को 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें। फिर किसी प्यूमिक स्टोन से स्क्रब करें। इससे त्वचा नर्म होती है और फटी एड़ियों में सुधार आता है।
2. पैरों की टैनिंग करे दूर
सूरज की रोशनी में बार-बार बाहर निकलने से पैरों पर टैनिंग हो जाती है, जो देखने में असमान रंगत का कारण बनती है। एप्पल साइडर विनेगर में नैचुरल एसिडिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जो टैनिंग हटाने में मदद करती हैं। एक भाग विनेगर और दो भाग पानी मिलाकर कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। नियमित उपयोग से त्वचा की रंगत सुधरती है।
3. फंगल इन्फेक्शन से राहत
लंबे समय तक बंद जूते पहनने से नमी बनी रहती है, जिससे फंगल इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। यह खासतौर पर उंगलियों के बीच में होता है। एप्पल साइडर विनेगर का एंटी-फंगल गुण फंगल संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। पानी और विनेगर को बराबर मात्रा में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं या पैरों को उसमें डुबोकर रखें। इससे खुजली, जलन और दुर्गंध से राहत मिलती है।
4. पैरों की दुर्गंध को कहें अलविदा
पसीना और बैक्टीरिया की वजह से पैरों से बदबू आना एक आम समस्या है। एप्पल साइडर विनेगर इन बैक्टीरिया को मारकर दुर्गंध को कम करता है। रोज़ाना कुछ देर तक पैरों को विनेगर मिले पानी में भिगोकर रखें और सूखने दें। चाहें तो स्प्रे बोतल में भरकर रोज पैरों पर छिड़क सकते हैं।
5. पैर की त्वचा को बनाता है मुलायम और चमकदार
विनेगर स्किन को एक्सफोलिएट करता है और डेड सेल्स हटाकर नई त्वचा को बाहर लाता है। यह स्किन की पीएच बैलेंस को भी बनाए रखता है, जिससे त्वचा कोमल और स्वस्थ रहती है। सप्ताह में 2-3 बार इसका उपयोग पैरों की स्किन को तरोताजा और चमकदार बना सकता है।
Next Story