- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Anaar Shikanji Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Anaar Shikanji Recipe: गर्मियों की थकान दूर करेगा अनार का शर्बत
Sarita
25 April 2025 12:58 PM IST

x
Anaar Shikanji Recipe: इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो गर्मी के मौसम में ताजगी देता है। इसमें इस्तेमाल होने वाला नींबू और पुदीने का रस दोनों ही पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं। ये शिकंजी पेट से संबंधित समस्याओं जैसे गैस, कब्ज और अपच को दूर करने में मदद करती है। यह पेट को ठंडक और आराम प्रदान करती है। अनार में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ये शरीर में हो रही खून की कमी को पूरा करती है।
अनार शिकंजी सामग्री:
1 कटोरी अनार के दाने
6 पुदीना पत्ता
8 -10 बर्फ के टुकड़े
1 चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच काला नमक
1 चम्मच चीनी पाउडर
1 चम्मच सौंफ पाउडर
2 चम्मच नींबू का रस
1 ग्लास सोडा
1 चम्मच भुना हुआ दरदरा जीरा पाउडर
अनार के दाने बर्फ के पानी से धोएं।
अब इन्हें एक ग्लास में डाल कर साथ में पुदीना के पत्ते भी मिला दें।
इन्हें अच्छी तरह क्रश से करें ताकि अनार और पुदीने का जूस बन जाए।
अब ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और साथ में चीनी पाउडर, काला नमक, सौंफ पाउडर, जीरा पाउडर,चाट मसाला, नींबू और साथ में अपने स्वाद के अनुसार सोडा डाल कर एक बार अच्छी तरह मिक्स कर लें।
ऊपर से थोड़ी बर्फ ,अनार के दाने और पुदीना पत्ता डाल कर सजाएं और ठंडी अनार शिकंजी का मज़ा लें।
TagsAnaar Shikanjiगर्मियोंथकानदूरअनारशर्बतAnaar Shikanjisummerfatigueremovepomegranatesherbetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





