- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Amritsari Paneer...

x
Amritsari Paneer Tikka: आज हम आपको अमृतसरी पनीर टिक्का की रेसिपी बताने जा रहे हैं। हमें भरोसा है कि इसका टेस्ट सभी लोगों को पसंद आएगा। किसी भी पार्टी या फंक्शन के लिए यह एक परफेक्ट स्टार्टर साबित होता है। वैसे किसी भी दिन इसका लुत्फ उठाया जा सकता है। आप अगर थोड़ा तीखा पसंद करते हैं तो यह एक बढ़िया विकल्प है। यह बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और ये प्रोटीन रिच भी होता है। इसका तीखापन अजवायन समेत अन्य तीखी सामग्रियों की वजह से बढ़ जाता है।
सामग्री (Ingredients)
पनीर के बड़े चौकोर टुकड़े – 20-25
बेसन भुना – 1/4 कप
अजवायन – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबल स्पून
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पनीर लें और उसके 2-2 इंच चौड़े चौकोर टुकड़े काट लें। इसके बाद एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें।
- इसमें भुना हुआ बेसन, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, 2 टी स्पून तेल, अदरक लहसुन पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब इस मिश्रण में 3-4 टेबल स्पून पानी डालकर और अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब तैयार किए गए इस मिश्रण में पनीर के टुकड़े डालें और उन्हें हल्के हाथों से मिलाकर मेरिनेट होने के लिए कुछ देर छोड़ दें।
- एक गहरे तले वाली कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें मेरिनेट किए हुए पनीर के कुछ टुकड़े डालें और डीप फ्राई करें।
- पनीर के टुकड़ों को पलट-पलटकर सेकें जिससे वे दोनों ओर से अच्छी तरह से सिक जाएं और उनका रंग गोल्डन हो जाए।
- पनीर को अच्छी तरह से सिकने में 2-3 मिनट लगेंगे। इसके बाद उन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
- इसी तरह सारे मेरिनेट किए पनीर के टुकड़ों को डीप फ्राई कर लें। तैयार है अमृतसरी पनीर टिक्का। इसे प्लेट में रखें और ऊपर से चाट मसाला छिड़ककर गरमागरम सर्व करें।
TagsAmritsariPaneer Tikkaलंच-डिनर AmritsariLunch and Dinner जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





