लाइफ स्टाइल

स्वास्थ्य के लिए गर्मियों के दिनों में फायदेमंद होता है आंवला जूस, जानिये इसके फायदों के बारे में

SANTOSI TANDI
1 Sep 2023 7:55 AM GMT
स्वास्थ्य के लिए गर्मियों के दिनों में फायदेमंद होता है आंवला जूस, जानिये इसके फायदों के बारे में
x
, जानिये इसके फायदों के बारे में
स्वास्थ्य के लिए गर्मियों के दिनों में फायदेमंद होता है आंवला जूस, जानिये इसके फायदों के बारे में आंवला वैसे तो साल भर बाजार में देखने को मिलता है। लेकिन गर्मियों में इसका सेवन करने सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। यह गर्मियों के दौरान होने वाली कई समस्याओं से बचाव और उनसे राहत प्रदान करने में मदद करता है। आंवला का सेवन को डाइट में लोग कई तरह से शामिल करते हैं। कुछ लोग सीधे तौर पर सेवन करना पसंद करते हैं, तो कुछ इसका मुरब्बा, अचार और कैंडी आदि का सेवन करते हैं। आप किसी भी रूप में आंवला का सेवन क्यों न करें, यह अद्भुत स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इसी तरह गर्मी के मौसम आंवला का जूस भी बहुत लाभकारी होता है।
आंवला जूस विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण और पॉलीफेनोल नामक एक्टिव कंपाउंड होते हैं। जो न सिर्फ आपको सेहतमंद रखने में मदद करते हैं, बल्कि कई रोगों को भी आपसे दूर रखते हैं। इसके अलावा आंवला का तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों के लिए आंवला जूस एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक साबित हो सकती है। आंवला जूस के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए आप सुबह खाली पेट या दिन में आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से सेहत को कई लाभ मिलेंगे। इस लेख में हम आपको गर्मी में आंवला जूस पीने के 8 फायदे बता रहे हैं।
वजन कम करने में
शरीर में चर्बी होने के कारण मोटापे की समस्या हो सकती है, जो कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकती है। ऐसे में आंवला के जूस का सेवन करने से मोटापे की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। आंवला पर किए गए शोध से भी इस बात की पुष्टि होती है। नेशनल सेंटर फॉर बॉयाटैक्नोलोजी इनफारमेशन की वेबसाइट पर शोध के अनुसार आंवलें में एंटीओबेसिटी प्रभाव होता है। यह वजन को घटाने के लिए फायदेमंद हो सकता है।
ब्लड में शुगर की मात्रा बढऩे से डायबिटीज की बीमारी होने का खतरा हो सकता है। इस बीमारी को कम करने में भी आंवला का जूस फायदा कर सकता है। एक रिसर्च में सामने आया है कि आंवला के जूस में इंसुलिन को बढ़ाने वाला गुण पाया जाता है। आंवला जूस का गुण शुगर के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।
लीवर को स्वस्थ रखने में
आंवला का जूस लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। एक अध्ययन में सामने आया है कि आंवला में हेप्टोप्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है जो शराब के अधिक सेवन से उपयोग होने वाली लीवर की बीमारी को दूर करने में मदद कर सकता है।
शरीर को दे ठंडक
तासीर में ठंडा होने की वजह से आंवला जूस पीने से शरीर के तापमान को कम रखने में मदद मिलती है। आप ठंडा और शांत महसूस करते हैं।
हाइड्रेट रखने में करे मदद
गर्मियों में शरीर से काफी पसीना निकलता है, शरीर से तरल अधिक बाहर निकलता है। जिसके चलते शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने की आवश्यकता होती है। आंवला जूस पीने से आपको शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है।
पेट को रखे स्वस्थ
पेट संबंधी समस्याएं गर्मी के मौसम में लोगों को काफी परेशान करती हैं। आंवला जूस पाचन को बढ़ावा देता है। यह उल्टी, दस्त, कब्ज, गैस और ब्लोटिंग आदि से बचाव करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
गर्मी के दिनों में बीमारी शरीर को जल्दी ग्रसित करती है। गर्मियों में अक्सर लोग वायरल समस्याओं और लू की चपेट में भी बहुत जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में आंवला जूस का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और लू से बचाने में मदद करता है।
त्वचा और बाल रखे स्वस्थ
आपके सौंदर्य को बनाए रखने में भी आंवला जूस बहुत लाभकारी है। यह गर्मियों के दौरान त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव और उनसे छुटकारा प्रदान करने में भी मदद करता है।
Next Story