लाइफ स्टाइल

Ambani Masala Dosa : मिनटों में बनाएं यह क्रिस्पी डोसा

Sarita
8 Oct 2025 8:24 AM IST
Ambani Masala Dosa : मिनटों में बनाएं यह क्रिस्पी डोसा
x
Ambani Masala Dosa : अगर आप साउथ इंडियन डोसा के शौकीन हैं और आपको भी मसाला डोसा खाना पसंद है तो यह रेसिपी आपके लिये ही है.आज हम आपको अंबानी परिवार में बनने वाली क्रिस्पी मसाला डोसा की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं. यह रेसिपी सिर्फ जल्दी बनने वाली नहीं है बल्कि इसमें एक खास सीक्रेट टिप है जो आपके डोसा बैटर को परफेक्ट क्रिस्पनेस देगी.तो अब और इंतजार न करें. आइए जानते हैं गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी डोसा बनाने का वह सीक्रेट तरीका जो हर बार आपको देगा परफेक्ट टेस्ट|
सामग्री:
डोसा बैटर के लिए
चावल – 1 कप
उड़द दाल – ¼ कप
नमक – स्वाद अनुसार
पानी – जरूरत अनुसार
आलू मसाला के लिए
उबले हुए आलू – 3
प्याज – 1 बारीक कटा
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – 1 टेबलस्पून
हरा धनिया – सजाने के लिए
विधि:
चावल और उड़द दाल को भिगोकर पीस लें. नमक डालकर रातभर रखें.
पैन में तेल गर्म करें. प्याज, हरी मिर्च और उबले आलू डालें.हल्दी और नमक मिलाएं फिर 2 से 3 मिनट भूनें. हरा धनिया डालें.
तवा गरम करें. बैटर डालकर गोल फैलाएं. हल्का तेल डालें और क्रिस्पी होने तक सेंकें.
सेंकने के बाद आलू मसाला रखें और डोसा रोल करें.
नारियल चटनी और सांबर के साथ सर्व करें|
Next Story