लाइफ स्टाइल

कमाल की कीवी! सेहत का रखती है खास खयाल

jantaserishta.com
13 Jun 2025 12:15 PM IST
कमाल की कीवी! सेहत का रखती है खास खयाल
x
नई दिल्ली: कीवी एक ऐसा फल है जो लगभग पूरे साल मिलता है, इसकी बनावट बाहर से भूरे रंग की मोटी होती है और अंदर से यह हरे रंग का होता है। इसके बीज काले रंग के होते हैं। विटामिन-सी से भरपूर यह फल इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।
आयुर्वेद में कीवी को एक 'शीत फल' माना जाता है, जो पाचन में मदद करने के साथ-साथ खून को साफ करने में भी काफी मदद करता है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है। कीवी को गर्मियों में खाने के लिए एक बेहतरीन फल माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
चिकित्सकों के अनुसार, कीवी दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। 28 दिन तक इसका सेवन करने से प्लेटलेट हाइपरएक्टिविटी, प्लाज्मा लिपिड और रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। अगर किसी को दिल से संबंधित रोग पहले से है, तो दवाइयों का सेवन जारी रखें और डॉक्टर की सलाह से कीवी का सेवन करें। कीवी में लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
कीवी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना एक कीवी के सेवन से आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। स्वस्थ रहने और वजन को संतुलित रखने में कीवी को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे वजन बढ़ने का जोखिम कम रहता है, क्योंकि कीवी में कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।
एनआईएच आई एच के अनुसार, कीवी को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स की सूची में रखा गया है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर और इंसुलिन की मात्रा को संतुलित कर मधुमेह में वजन को संतुलित रखने में भी सहायक हो सकते हैं। टाइप 2 डायबिटीज और मधुमेह के जोखिम वाले व्यक्ति के लिए कीवी फल उत्तम विकल्प साबित हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story