- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हमेशा साड़ी में दिखने...
लाइफ स्टाइल
हमेशा साड़ी में दिखने वाली अनुपमा हर लुक में दिखती हैं गजब
Rounak Dey
20 May 2023 6:02 PM GMT

x
देखकर नजरें हटाना होगा मुश्किल
Rupali Ganguly : टेलीविजन के बहुचर्चित शो अनुपमा से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी में जिस कदर उन्होंने अपना किरदार निभाया है, उसी की वजह से आज उनकी छवि एक आर्दश बहु, बेटी, मां और पत्नी की बन गई है। सीरियल में तो उनका लुक शुरुआत से एक ही जैसा है। स्क्रीन पर वो हमेशा साड़ी पहन कर बालों में चोटी बनाकर रहती हैं। सभी अवॉर्ड शोज में भी एक्ट्रेस को हमेशा साड़ी पहने ही देखा जाता है।
अपने देसी लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली रुपाली का हर लुक काफी कमाल का होता है। ना सिर्फ एथनिक वियर, बल्कि उनका वेस्टर्न लुक और इंडो वेस्टर्न लुक में भी कमाल का होता है। आज के लेख में हम आपको रुपाली के ऐसे-ऐसे लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में ना आप जानते होंगे और ना ही शायद आपने कभी उनका ये अवतार देखा होगा।
हमेशा साड़ी पहन कर रहने वाली रुपाली गागुंली का ये रेट्रो लुक बेहद कमाल का था। इस लुक से टिप्स लेकर आप भी उन्हीं की तरह स्टाइलिश दिख सकती हैं।
एक्ट्रेस ने जब इस कलरफुल शर्ट में फोटोज शेयर कीं तो लोगों ने उनका ये लुक काफी पसंद किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों में हाफ बन बनाया था।
पीले रंग के ब्लेजर में एक्ट्रेस का ये फॉर्मल लुक भी बेहद कमाल का था। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को स्लीक स्टाइल से मैनेज किया है।
Next Story