लाइफ स्टाइल

अलवर का प्रसिद्द 'मिल्क केक', इस तरह बनाए घर पर

Kiran
19 July 2023 1:57 PM GMT
अलवर का प्रसिद्द मिल्क केक, इस तरह बनाए घर पर
x
आज हम आपके लिए अलवर का प्रसिद्द 'मिल्क केक' बनाने की Recipe लेकर आए हैं, ताकि आप इसे घर पर ही बना सकें। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री :
- 1 लीटर दूध
- 2 चुटकी फिटकरी
- 100 ग्राम चीनी
- 2 बड़ा चम्मच घी
बनाने की विधि :
- सबसे पहले एक बड़े पैन में दूघ डालकर गर्म होने के लिए रखें।
- जब इसमें उबाल आ जाए तो फिटकरी डाल दें। फिटकरी डालने से दूघ फटकर दानेदार हो जाएगा।
- फिर दूघ को चलाने हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।
- जब दूघ गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी डाल दें।
- इसे अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं।
- 8-10 मिनट पकाने के बाद इसमें घी मिला लें।
- इस मिश्रण को तब तक चलाते हुए पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए और इसका कलर बदल न जाए।
- जब मिश्रण का रंग बदल जाए तो इसे गहरे तली वाली प्लेट या थाली में निकालकर 2-3 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
- तय समय बाद इसे मनचाहे आकार में मिल्क केक काट लें।
Next Story