- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aloo Tikki Burger:...

x
Aloo Tikki Burger: अगर आप अपने परिवार के लिए भी कोई चटपटा स्नैक्स ऑप्शन तलाश रहे हैं तो स्ट्रीट स्टाइल आलू टिक्की बर्गर पर भरोसा जता सकते हैं। बर्गर एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जो सबको पसंद आता है। इस रेसिपी की खासियत यह है कि ये टेस्टी होने के साथ बेहद कम समय में बनकर तैयार भी हो जाती है। अब अगर आप कोई पार्टी का प्लान कर रहे हैं तो उसमें भी यह डिश सबका दिल जीत लेगी। आपको हमारी विधि फॉलो करने पर इसे बनाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
सामग्री (Ingredients)
1 बर्गर बन
1/4 कप उबले हुए मटर
1/4 कप उबले हुए आलू
1/2 कप मैदा सलरी
1 लेट्यूस का पत्ता
1/2 कप ब्रेड क्रम्बस
4-5 अनियन रिंग्स
2-3 टमाटर स्लाइस में कटे हुए
स्वादानुसार नमक
1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च
1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च
1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
2 बड़ी चम्मच मेयोनेज
2 बड़ी चम्मच टोमैटो सॉस
1/2 छोटी चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबला हुआ आलू, मटर, अदरक, लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
- अब इस मिश्रण से टिक्की बनाकर मैदा स्लरी में डिप करके ब्रेड क्रम्ब में कोट करें और उसे तेल में फ्राई कर लें।
- अब मेयोनेज और टोमैटो सॉस को एक साथ मिला लें।
- बर्गर बन लेकर उनके दोनों हिस्सों पर मेयोनेज और कैचअप का पेस्ट लगाकर एक लेट्यूस का पत्ता रखें और उसके ऊपर टिक्की रख दें।
- टिक्की के ऊपर अनियन रिंग्स और टमाटर स्लाइस लगाकर बन का दूसरा हिस्सा रख दें। तैयार है आलू टिक्की बर्गर।
TagsAloo TikkiBurgerस्नैक्सविकल्प Aloo TikkiSnacksOptions जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





