- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aloo Sabudana Thepla ...
लाइफ स्टाइल
Aloo Sabudana Thepla : व्रत में ट्राई करें सॉफ्ट आलू साबूदाना थेपला
Sarita
29 Jan 2026 10:42 AM IST

x
Aloo Sabudana Thepla : एकादशी व्रत में अक्सर यह सवाल रहता है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो व्रत के नियमों के अनुसार हो, हल्का भी हो और स्वाद में किसी भी तरह की कमी न लगे. अगर आप भी रेसिपी तलाश रही है तो आलू साबूदाना थेपला ट्राइ करें|
आलू साबूदाना थेपला बनाने के लिए सामग्री:
उबले हुए आलू – 2-3 मिडीयम साइज़ के
साबूदाना – 1 कप (भिगोकर दरदरा पीसा हुआ)
कुट्टू का आटा – ½ कप
सेंधा नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च – बारीक कटी (वैकल्पिक)
जीरा – ½ छोटा चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा
घी या मूंगफली का तेल – सेंकने के लिए
आलू साबूदाना थेपला बनाने की विधि:
सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबले आलू अच्छे से मैश कर लें.
इसमें पिसा हुआ साबूदाना, कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, जीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.
सभी चीजों को मिलाकर नरम आटा गूंथ लें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाएं.
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्के हाथ से थेपले बेल लें.
गरम तवे पर घी लगाकर थेपले को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और सॉफ्ट होने तक सेंक लें.
आलू साबूदाना थेपला को व्रत वाली दही या मूंगफली की चटनी के साथ परोसें. यह एकादशी व्रत में स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है|
TagsAloo SabudanaTheplaव्रतआलू साबूदानाथेपला Aloo SabudanaFastingPotato and SagoFlatbread जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





