- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aloo Roti Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Aloo Roti Recipe: ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं फेवरेट आलू की रोटी
Sarita
6 Feb 2026 11:30 AM IST

x
Aloo Roti Recipe: यह रोटी बहुत ही पतली लेकिन खाने में स्वादिष्ट लगती है. इसे आप किसी चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं. इसे बनाने में समय बहुत कम लगता है और यह घर में सभी को पसंद भी आता है. बच्चे की टिफिन के लिए भी यह बहुत बढ़िया ऑप्शन है और वे इसे खूब पसंद से खाएंगे भी. तो चलिए आपको आलू रोटी बनाने की सिंपल वाली रेसिपी बताते हैं|
आलू रोटी बनाने की सामग्री:
बड़े आलू – 7
नमक – स्वादानुसार
घी – आवश्यकतानुसार
तेल – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1 चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 चम्मच
आटा – 1 कप
आलू रोटी बनाने की विधि:
आलू रोटी बनाने के लिए पहले उबले हुए आलू को मैश कर लें.
फिर एक कड़ाही में तेल गरम करके उसमें जीरा, लाल मिर्च पाउडर, मैश किया हुआ आलू, धनिया पाउडर, नमक, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें.
अब इसे लाल होने तक फ्राई कर लें.
इसके बाद आप आटा में नमक डालकर अच्छे से मिला लें और फिर जरूरत के अनुसार पानी डालकर इसे गूंथ लें.
अब आप एक लोई लेकर उसमें इस स्टफिंग डाल कर एकदम पतली-पतली रोटियां बेलें.
ध्यान रहे कि इसमें स्टफिंग बहुत कम डालनी है. ताकि पतली रोटियां बेलने में परेशानी ना हो.
फिर इसे तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ पलट कर अच्छे से सेक लें.
आपकी आलू की रोटी बनकर तैयार हो चुकी है.
इसे आप दही या सॉस के साथ गरमा गरम परोस सकते हैं|
TagsAloo RotiआलूरोटीAloo RotiPotatoFlatbread जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





