- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aloo Pyaz Ki Chutney:...
लाइफ स्टाइल
Aloo Pyaz Ki Chutney: दाल-चावल का स्वाद दोगुना कर देगी आलू-प्याज की ये मजेदार चटनी
Sarita
10 Feb 2026 11:58 AM IST
Aloo Pyaz Ki Chutney: अगर आप घर पर चटनी बनाने का सोच रहे हैं और धनिया और या पुदीना नहीं है तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको घर पर रखी आलू प्याज से स्वादिष्ट चटनी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है. ये चटनी टेस्टी होने के साथ आसानी से जल्दी तैयार भी हो जाती हैं. आइए जानते है आलू प्याज की चटनी बनाने की विधि|
आलू प्याज की चटनी बनाने के लिए सामग्री:
आलू – 2
प्याज – 1
हरी मिर्च – 1
लहसुन – 2–3
सरसों का तेल – 1-2 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – आधा चम्मच
आलू प्याज की चटनी बनाने की विधि :
सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर कुकर में उबाल लें. आलू उबालने के बाद इसे ठंडा करके छील लें और एक बर्तन में डालकर मैश कर लें.
अब एक प्याज लें और इसे बारीक काट लें. हरी मिर्च को भी बारीक काट लें. इसके बाद आप लहसुन की कलियों को छीलकर कूट लें या बहुत बारीक काट लें.
अब मैश किए हुए आलू में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और कुटा हुआ लहसुन डालें. सभी चीजों को चम्मच की मदद से हल्का-हल्का मिलाएं.
अब इसमें नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें. इसके बाद नींबू का रस डालें.
इसके बाद आप सरसों का तेल डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं, जिससे मसाले बराबर फैल जाएं.
अगर आपको चटनी ज्यादा तीखी पसंद है, तो आप इसमें थोड़ा और हरी मिर्च या लाल मिर्च पाउडर मिला सकते हैं.
आपकी स्वादिष्ट आलू प्याज की चटनी अब तैयार है. इसे आप गरम रोटी, पराठा, दाल-चावल, लिट्टी या सत्तू पराठे के साथ परोसें|
TagsAloo PyazChutneyआलू-प्याजचटनीAloo Pyaz ChutneyPotato-Onion Chutney जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





