- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aloo Paneer Tikki: ...

x
Aloo Paneer Tikki: बर्थडे पार्टी या किसी भी खास मौके पर घर आए मेहमानों को स्नैक्स में कुछ टेस्टी डिश सर्व करना चाहते हैं तो आलू पनीर टिक्की को बना सकते हैं. ये एक टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक्स है जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगा. कम तेल में बनने वाली ये टिक्की खाने में बहुत टेस्टी होती है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं आलू पनीर टिक्की बनाने की रेसिपी|
आलू पनीर टिक्की बनाने के लिए सामग्री :
आलू – 4-5 उबले हुए
पनीर- आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (कटा हुई)
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
बेसन- 2 बड़ा चम्मच
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
ब्रेड क्रम्ब्स- 3-4 बड़े चम्मच
तेल- जरूरत के अनुसार
आलू पनीर टिक्की को कैसे तैयार करें?
आलू पनीर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें. इसे एक बर्तन में डाल दें.
मैश किए हुए आलू में कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें. इसके बाद आप धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, काली मिर्च पाउडर और नमक डाल दें. अब आप बारीक कटी धनिया पत्ती, बेसन और ब्रेड क्रम्ब्स को डाल दें.
सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. अब मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बना लें और हल्का सा चपटा करके टिक्की का आकार दें.
तवा को गर्म करें और थोड़ा तेल डाल दें. तवे पर टिक्की को डालें. टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. इसी तरह से आप सारी टिक्की को सेंक लें और गरमा-गरम सर्व करें|
TagsAloo Paneer Tikkiटेस्टीआलू पनीरटिक्की Aloo Paneer Tikkia tasty potato paneer tikki जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





