लाइफ स्टाइल

Aloo Masala Kachori:मसालेदार व्यंजन अवश्य आज़माएँ

Sarita
26 Sept 2025 10:53 AM IST
Aloo Masala Kachori: इस डिश का मजा कभी भी ले सकते हैं। इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। आम दिनों के अलावा इसे किसी त्योहार के लिए भी प्लान कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और समय भी कम लगता है। इसके लिए कुछ अलग से लाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। यानी आपकी रसोई में मौजूद चीजों से ही इसे तैयार कर सकते हैं। आप अगर पहली बार इसे आजमाने जा रहे हैं तो हमारी बताई गई विधि आपके लिए बहुत मददगार साबित होगी।
सामग्री (Ingredients)
10-15 ब्रेड स्लाइस
4 बड़े उबले हुए आलू
1 चम्मच लहसुन, प्याज का पेस्ट
चुटकीभर गरम मसाला
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच राई-जीरा
1 चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
बारीक कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया
तलने के लिए पर्याप्त तेल
विधि (Recipe)
- सबसे पहले लहसुन-प्याज और मिर्च का पेस्ट आलू में डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
- अब सभी मसाले डालें और मिलाएं। फिर 2 चम्मच तेल कड़ाही में डालकर इसमें राई-जीरा का तड़का लगाएं।
- फिर इसमें तैयार आलू का मसाला डालें। दो मिनट बाद आंच से उतार लें और ठंडा होने पर उसकी छोटी-छोटी गोली बनाएं।
- अब ब्रेड की स्लाइस के किनारे हटाकर उसे पानी में डुबोएं।
- उसमें मसाले की गोली रखकर हल्के हाथ से दबाएं। नॉन स्टिक तवे पर इन्हें तल लें।
- कुरकुरी कचौड़ी सर्व करें और दही, इमली की चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं।
Next Story