- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aloo Kheer: स्वादिष्ट...

x
Aloo Kheer: यहां हम बात कर रहे हैं आलू खीर की। हो सकता है आपने अभी तक इसका टेस्ट नहीं लिया हो, लेकिन एक बार खाने के बाद आपको लगेगा कि इतनी शानदार चीज को इतने समय तक मिस क्यों किया। यह खाने में काफी स्वादिष्ट और सेहतमंद भी होती है। इसे व्रत में भी आजमाया जा सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह मिनटों में तैयार हो जाती है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से इसे जब चाहें तब बनाएं।
सामग्री (Ingredients)
आलू - 300 ग्राम
घी - 3-4 चम्मच
बारीक कटे बादाम -12 से 15
बारीक कटे काजू - 12 से 15
किशमिश - 12 से 15
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
केसर - 1/4 छोटा चम्मच
चीनी स्वादानुसार
- सबसे पहले आलू धोकर, कुकर में पानी और हल्का नमक डालकर उबाल लें। ठंडा होने पर आलू को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें।
- अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर मध्यम फ्लेम पर उबाले के लिए रख दें। दूध उबल जाए तो आंच हल्की करके मैश किए आलू का मिक्सचर धीरे-धीरे डालें।
- इसके बाद चमचे की मदद से मिक्सचर चलाते रहें और यह गाढ़ा होने पर उसमें चीनी डालकर मिलाएं। दूसरी तरफ, एक पैन में थोड़ा सा घी लें।
- अब इसमें बादाम, काजू और किशमिश को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद इनको निकालकर इलायची पाउडर और केसर को साथ लेकर खीर में डालकर मिलाएं।
- ध्यान रहे कि खीर को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाना है और बीच-बीच में चलाते भी रहें।
- जब खीर बनने वाली हो, उससे 3-4 मिनट पहले 1 बड़ा चम्मच घी भी डालकर मिलाएं। इसके बाद खीर को गैस से उतारकर ठंडा होने तक ढककर रख दें।
- फिर खीर को बाउल में निकालकर बचे घी और भुने बादाम, काजू व किशमिश से सजाएं। आलू की खीर को गरमागरम या ठंडा परोसें।
TagsAloo Kheerस्वादिष्टखीर Aloo Kheerdeliciouskheerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





