लाइफ स्टाइल

Aloo Chokha Recipe :ऐसे बनाएं चटपटा आलू का चोखा

Sarita
23 Oct 2025 7:15 AM IST
Aloo Chokha Recipe :ऐसे बनाएं चटपटा आलू का चोखा
x
Aloo Chokha Recipe : क्या आपने कभी घर पर आलू का चोखा बनाया है? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि इसे बनाने में न तो आपको बहुत ज्यादा समय लगेगा और न ही आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आलू का चोखा बनाने के लिए 3-4 मीडियम साइज्ड बॉइल्ड आलू, एक बारीक कटा हुआ प्याज, 4-5 कद्दूकस की हुई कच्ची लहसुन की कलियां, 1-2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया, एक स्पून नींबू का रस, 1-2 स्पून कच्चा सरसों का तेल, नमक, हाफ स्पून भुना हुआ जीरा और हाफ स्पून लाल मिर्च पाउडर की जरूरत पड़ेगी। आइए इस बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं।
पहला स्टेप- सबसे पहले आपको आलू को बॉइल करके इन्हें छील लेना है और फिर एक कटोरे में अच्छी तरह से मैश कर लेना है।
दूसरा स्टेप- आपको इसी कटोरे में बारीक कटा हुआ प्याज, कद्दूकस की हुई लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ टमाटर और बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी एड करना है।
तीसरा स्टेप- इसके बाद आपको इस कटोरे में नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर और नींबू के रस को भी निकाल लेना है।
चौथा स्टेप-
आखिर में थोड़ा सा कच्चा सरसों का तेल निकालिए और फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
अगर आप आलू के चोखे के स्वाद को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप कच्चे सरसों के तेल, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज का देसी तड़का भी लगा सकते हैं। आप आलू के चोखे को दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। अगर आपका कभी सब्जी बनाने का मन नहीं है, तो भी आप मिनटों में फटाफट आलू का चोखा बना सकते हैं। यकीन मानिए आलू के चोखे का चटपटा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।
Next Story