लाइफ स्टाइल

Aloo Chaat: घर पर आसानी से बनाएं चटपटी आलू चाट

Sarita
2 July 2025 1:46 PM IST
Aloo Chaat: घर पर आसानी से बनाएं चटपटी आलू चाट
x
Aloo Chaat: आज हम आपको उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक आलू चाट बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती। शाम को हल्की भूख लगे या फिर बारिश का मौसम, आप इसे हर खास दिन पर बनाकर खा सकते हैं। तो आइए इस लेख में आलू चाट बनाने के बारे में जानते हैं।
आलू चाट बनाने की सामग्री :
उबले हुए आलू – 3 (मध्यम आकार)
तेल या घी – 2–3 चम्मच
चाट मसाला – आधा चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
इमली की चटनी – 2 चम्मच
हरी चटनी – 2 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
बारीक कटा प्याज – 1 छोटा
बारीक कटा हरा धनिया – 2 कलियां
सेव या अनार दाने – सजावट के लिए
आलू चाट बनाने की विधि:
सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब एक पैन में तेल या घी गरम करें, फिर इसमें कटे हुए आलू डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें.
गरम हुए आलू में चाट मसाला, भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. फिर गैस बंद कर दें.
अब इसमें इमली की चटनी,नींबू का रस और हरी चटनी डालें.
तैयार हुए चाट को प्लेट में निकालें और इसके ऊपर से ऊपर से बारीक सेव या अनार दाने, कटा प्याज और हरा धनिया डालकर सजाएं और सबको सर्व करें|
Next Story