लाइफ स्टाइल

Aloo Butter Masala : पार्टी की शाम होगी और भी खास बनेगा टेस्टी और क्रीमी आलू बटर मसाला

Sarita
9 Oct 2025 12:52 PM IST
Aloo Butter Masala  : पार्टी की शाम होगी और भी खास बनेगा टेस्टी और क्रीमी आलू बटर मसाला
x
Aloo, Butter,Masala, टेस्टी,क्रीमी, आलू बटर, मसालाAloo, Butter, Masala, Tasty, Creamy, Potato Butter, Masala
Aloo Butter Masala : आपने अक्सर शादियों में या पार्टी फंक्शन में पनीर बटर मसाला, पनीर लबाबदार या बटर चिकन जैसी डिशेज का स्वाद जरूर चखा होगा. इन्हीं में से एक क्रीमी और रिच डिश है आलू बटर मसाला जिसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. काजू, बटर और टमाटर की ग्रेवी में बनी यह डिश स्वाद में किसी से कम नहीं है. अगर आप रोजाना आलू की एक जैसी सब्जी खाकर उब गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आलू बटर मसाला की यह रेसिपी बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है. इसे नान, पराठा या जीरा राइस के साथ परोस सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल आलू बटर मसाला की आसान रेसिपी जो हर खास मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
आलू बटर मसाला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
आलू- 4-5 (छिले और कटे हुए)
मक्खन- 2 बड़े चम्मच
तेल- एक बड़ा चम्मच
लौंग-इलायची- 2 पीस
प्याज – 3 मीडियम साइज के
टमाटर- 3 मीडियम साइज के
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
काजू- 8-10(पेस्ट बनाने के लिए)
क्रीम- 2 बड़े चम्मच
कसूरी मेथी- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1 चम्मच
घी- एक चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूर अनुसार
हरा धनिया- गार्निश के लिए
आलू बटर मसाला के लिए मसाला कैसे तैयार करें?
सबसे पहले पैन में मक्खन और तेल डालें. इसमें लौंग, इलायची और तेज पत्ता डालकर तड़का लगाएं.
इसमें प्याज डालकर इसका कच्चा पन दूर होने तक पकाएं, फिर टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी डालकर भूनें.
मसालों में अदरक लहसन का पेस्ट डालकर खूशबू आने तक भूनें. अब इसमें तैयार काजू का पेस्ट डालकर 10-15 मिनट तक पकाएं.
अब ग्रेवी में थोड़ा पानी मिलाएं और इसे ढककर 7-8 मिनट के लिए पकने दें.
जब सारे मसाले पक जाए तो इसे ठंडा कर मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लें.
आलू को मेरिनेट कैसे करें?
आलू बटर मसाला को परफेक्ट टेक्सचर देने के आलू को मेरिनेट किया जाता है. इसके लिए एक बाउल में कटे हुए आलू, दही, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन पेस्ट और कसूरी मेथी डालकर मिलाएंगे और 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए रख देंगे.
मेरिनेट किए आलू को कैसे पकाएं?
एक पैन में सरसो का तेल और एक चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें. अब मेरिनेट किए हुए आलू को 4-5 मिनट के लिए ढककर पकाएं. बाद में इसे स्मोकी फ्लेवर देने के लिए हम पैन के बीचो बीच गरम कटोरी में कोयला रखकर घी डालें. ऐसे करने पर आलू में स्मोकी फ्लेवर आएगा और स्वाद भी लजवाब लगेगा.
आलू बटर मसाला को फाइनल टच कैसे दें ?
एक पतीले में तेल गर्म करें, इसमें लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी जालकर पकाएं. अब तैयार ग्रेवी डालकर पकाएं. फिल इसमें तैयार स्मोकी और रोस्टेड आलू टिक्की डालकर पकाएं.
आपका स्वादिष्ट और गरमा गरम आलू बटर मसाला तैयार है. इसे ताजा धनिया पत्ता और फ्रेश क्रिम डालकर सजाएं.
आलू बटर मसाला के साथ क्या परोसा जा सकता है?
इसे आप नान रोटी, बटर कुलचा, लच्छा पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं. इसका स्वाद सभी के साथ लजवाब लगता है.
आलू बटर मसाला बनाने के लिए काजू का इस्तेमाल जरूरी है?
हां, मसाले को गाढ़ा और रिच टेक्सचर देने के लिए काजू का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपके चाहे तो दूध या फ्रेश क्रिम का इस्तेमाल कर सकते हैं.
क्या बिना लहसुन-प्याज के आलू की ग्रेवी तैयार कर सकते है?
हां, लहसुन प्याज के बगैर भी टेस्टी आलू बटर मसाला बनाया जा सकता है. इसके लिए आप टमाटर, काजू और फ्रेश कर्िम का इस्तेमाल कर सकते हैं|
Next Story