- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aloo Burul Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Aloo Burul Recipe: सर्दियों में आपको गर्म रखेगी आलू की ये रेसिपी
Sarita
11 Dec 2024 6:57 AM IST

x
Aloo Burul Recipe: आलू के बरूले गर्मागर्म को चटनी के साथ खाया जाए तो मजा ही अलग है। आलू और बेसन से बनने वाले बरूले बनाना बहुत आसान है आप इसे घर में भी बना सकते हैं। ये एक ऐसी टेस्टी डिश है जिसे आप एक बार खा लें तो बार-बार खाने का मन करेगा। आइए यहां जानने हैं आलू के बरूले बनाने की आसान रेसिपी…
सामग्री
छोटे साइज के 7 से 8 आलू
बेसन- 100 ग्राम
धनिया पाउडर- 1 स्पून
अजवाइन- 1 स्पून
गरम मसाला- 1 स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1 स्पून
नमक- स्वादानुसार
फ्राई करने के लिए- तेल (जरूरत के अनुसार)
सबसे पहले तो आलू को अच्छे से धो लें और इसे उबाल लें। साथ ही ध्यान रखें कि आलू को बहुत ज्यादा नहीं उबाले नहीं तो फट सकता है।
आलू को उबालने के बाद ठंडा करके छिल लें।
अब किसी बाउल में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, गरम मसाला, नमक और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
इसके बाद एक पेन में तेल गर्म कर लें।
जब तेल गरम हो जाए तो साबुत उबले हुए आलू लेकर बेसन के पेस्ट में डालें और बेसन में लपेट लें।
अब आलू को तेल में डालें और गोल्डन होने तक फ्राई करें।
अब आपके आलू के बरूले बनकर तैयार हैं।
आप इन्हें किसी प्लेट में निकाल लें और हल्का हाथ से दबाकर चपटा कर दें।
अब इस बरूले के ऊपर हरे धनिये की चटनी डालकर गर्म-गर्म परोसे।
TagsAloo Burulसर्दियोंगर्मआलू Aloo Burulwinterwarmpotatoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





