- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aloe vera and Rose...
लाइफ स्टाइल
Aloe vera and Rose Water Uses: चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाना है तो इन दो चीजों का करें इस्तेमाल
Sarita
2 May 2025 7:59 AM IST

x
Aloe vera and Rose Water Uses: एलोवेरा और गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करते है। लोग अक्सर गुलाब जल और एलोवेरा को मिक्स करके लगा लेते हैं। इससे त्वचा संबंधित समस्या दूर हो जाती है। अगर आप नियमित रूप से इसे चेहरे पर अप्लाई करेंगे तो कई समस्याएं दूर हो सकती है। चलिए हम आपको इन्हें चेहरे पर अप्लाई करने का तरीका बताते हैं। इससे आपकी स्किन की परेशानी दूर हो जाएगी।
एलोवेरा और गुलाब जल
एलोवेरा और गुलाब जल को आप मिक्स कर अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में गुलाब जल मिक्स करें। अब आपको इसे अपने चेहरे पर लगा लेना है। आधे घंटे बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इससे चेहरे की चमक बढ़ जाएगी और स्किन भी हाइड्रेट रहेगी। ये दाग धब्बों से छुटकारा दिलाने का काम करेगा।
एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन
एलोवेरा और गुलाब जल को ग्लिसरीन के साथ मिक्स करके भी लगाया जा सकता है। इन तीनों ही चीजों में भरपूर मॉइश्चराइजिंग गुण मौजूद है। जो चेहरे को बेहतरीन तरीके से मॉइश्चराइज करने का काम करेंगे। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहेगी। सेंसेटिव स्किन वाले लोगों को एक बार पैच टेस्ट करके ही इसे अप्लाई करना चाहिए।
एलोवेरा, गुलाब जल और बेसन
इन दोनों चीजों को बेसन के साथ मिक्स करके भी लगाया जा सकता है। बेसन त्वचा के लिए काफी अच्छा माना गया है क्योंकि अतिरिक्त सीबम बनने से रोकता है। इससे ब्लैकहेड्स और मुंहासे की समस्या भी दूर हो जाती है। ये त्वचा की नमी बनाकर रखता है और दाग धब्बों भी दूर हो जाते हैं।
एलोवेरा, गुलाब जल और चंदन पाउडर
एलोवेरा और गुलाब जल में चंदन पाउडर मिलाकर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है। इससे मुंहासे का असर कम होगा और दाग धब्बे भी तुरंत मिटने लगेंगे। आपको दो चम्मच ऐलोवेरा जेल में दो चम्मच चंदन और एक चम्मच गुलाब जल मिलना होगा। हफ्ते में दो बार आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह तीनों चीज भी चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने का काम करती है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक तत्व होता है जो दाग धब्बे दूर करने में मदद करता है। दो चम्मच ऐलोवेरा जेल में एक चम्मच गुलाब जल और हल्दी मिक्स कर आपको चेहरे पर लगाना होगी। 30 मिनट के लिए इस चेहरे पर अप्लाई करें। यह दाग धब्बे और मुंहासे दूर कर देगा।
TagsAloe veraRose Waterचेहरेदाग-धब्बोंछुटकारा Aloe veraFaceSpotsGet rid ofजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





