लाइफ स्टाइल

सेहत से भरपूर होती है 'बादाम-सेब' की चाट, जानें बनाने का आसान तरीका

Kiran
25 Jun 2023 2:10 PM GMT
सेहत से भरपूर होती है बादाम-सेब की चाट, जानें बनाने का आसान तरीका
x
आवश्यक सामग्री :
- एक छोटी कटोरी बादाम
- एक हरा सेब
- एक लाल सेब
- चुटकीभर काला नमक
- पुदीने की 4-5 पत्तियां
- एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच नींबू का रस
बनाने की विधि :
- सबसे पहले हरे और लाल दोनों तरह के सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक कटोरी में बादाम, कटे हुए हरे और लाल सेब, ऑलिव ऑयल और काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।
- तैयार है बादाम सेब चाट। ऊपर से पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर सर्व करें।
- आप चाहें तो चाट मसाला भी मिला सकते हैं।
- भिगोए हुए बादाम का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होगा।
Next Story