- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ajwaini Paneer Kofta:...
लाइफ स्टाइल
Ajwaini Paneer Kofta: परिवार के साथ मेहमानों को भी इस डिश का स्वाद ज़रूर पसंद आएगा
Sarita
10 July 2025 8:21 AM IST

x
Ajwaini Paneer Kofta: किसी खास अवसर के लिए भी यह परफेक्ट चोइस है। ऐसा नहीं है कि यह डिनर के लिए ही सही है, आप लंच में भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं। यह बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और इसे रोटी या चावल दोनों में से किसी के साथ भी खाया जा सकता है। आपने अगर अब तक इसे ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई रेसिपी आपकी हर तरह से मदद करेगी।
सामग्री (Ingredients)
पनीर – 200 ग्राम
सिंघाड़े का आटा – 1 कटोरी
टमाटर – 4-5
अजवायन – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 3/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले पनीर को एक बाउल में लेकर दोनों हाथों से अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद पनीर में सिंघाड़े का आटा और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब इस मिश्रण में 1/4 टी स्पून अजवायन डालकर ठीक तरह से मिला लें। इसके बाद हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाएं।
- इस मिश्रण को हथेलियों से दबाते हुए कोफ्ते तैयार कर एक प्लेट में अलग रखते जाएं। अब टमाटर लें और उन्हें एक बर्तन में डालकर उबाल लें।
- जब टमाटर उबल जाएं तो गैस बंद कर उन्हें निकालें और उनका छिलका उतार लें। इसके बाद टमाटर को काटकर मिक्सी में डालकर पीसें और प्यूरी तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में कोफ्ते तलने के लिए तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें कड़ाही की क्षमता के अनुसार कोफ्ते डालकर फ्राई करें।
- कोफ्ते पलट-पलट कर तलें और सुनहरे होने के बाद एक प्लेट में निकाल लें। अब एक अन्य कड़ाही लें और उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रखें।
- जब कड़ाही गरम हो जाए तो आधा चम्मच अजवायन डालकर भूनें। कुछ सैकंड भूनने के बाद इसमें टमाटर प्यूरी डालकर उबाल आने तक पकने दें।
- इसके बाद प्यूरी में लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिला लें।
- जब प्यूरी में ठीक से उबाल आ जाए तो इसमें फ्राई किए हुए कोफ्ते डालकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें फिर गैस बंद कर दें। तैयार है अजवायनी पनीर कोफ्ता।
Next Story





