- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Afghani Soya Chaap...
लाइफ स्टाइल
Afghani Soya Chaap Recipe: बिना प्याज-लहसुन के बनाएं बाजार जैसा अफगानी सोया चाप
Sarita
19 Feb 2025 6:49 AM IST

x
Afghani Soya Chaap Recipe: यदि आप बाजार में इसे खाएंगे तो इसमें प्याज-लहसुन पड़ता है, जबकि आज भी कई लोग ऐसे हैं जो प्याज-लहसुन खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में हम आपको अफगानी सोया चाप की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बिना प्याज-लहसुन के तैयार हो जाएगी।
अफगानी सोया चाप बनाने का सामान
6-8 सोया चाप स्टिक्स
½ कप दही (फ्रेश और गाढ़ा)
¼ कप फ्रेश क्रीम
2 टेबलस्पून कसूरी मेथी
2 टेबलस्पून बेसन (भुना हुआ)
1 टीस्पून अदरक पेस्ट
1 टीस्पून हरी मिर्च पेस्ट
1 टीस्पून धनिया पाउडर
½ टीस्पून गरम मसाला
½ टीस्पून काली मिर्च पाउडर
½ टीस्पून हल्दी
1 टीस्पून चाट मसाला
½ टीस्पून नमक (स्वादानुसार)
1 टीस्पून नींबू का रस
1 टेबलस्पून मक्खन या घी
अफगानी सोया चाप बनाने की विधि-
अफगानी सोया चाप बनाने के लिए आपको सबसे पहले सोया चाप को तैयार करनी है। इसके लिए सोया चाप को 5-10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। थोड़ी देर इसे ऐसे ही भीगने दें और फिर इसे पानी से निकालकर सूखा लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब एक बड़े बाउल में दही, क्रीम, भुना हुआ बेसन, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, कसूरी मेथी, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च, चाट मसाला, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें सोया चाप डालकर अच्छी तरह से कोट करें और 30-40 मिनट के लिए फ्रिज में मेरिनेट होने के लिए रख दें।
अब बारी आती है इसे ग्रिल करने की तो एक तवा या ग्रिल पैन गरम करें और उसमें थोड़ा सा मक्खन या घी डालें। मेरिनेट की हुई सोया चाप तंदूरी स्टिक में फिक्स करें और उसे धीमी आंच पर चारों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें। चाहें तो इसे तंदूर या ओवन में 180°C पर 15-20 मिनट तक बेक कर सकते हैं।
जब ये पूरी तरह से ग्रिल हो जाए तो ग्रिल की हुई चाप को एक कटोरे में निकालकर उसमें थोड़ी सी क्रीम और मक्खन डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। सजाने के लिए इसके ऊपर बारीक कटी धनिया पत्ती मिला दें। इसे हरी चटनी, दही और चाट मसाले के साथ गरमागरम परोसें।
TagsAfghani Soya Chaapप्याज-लहसुनसोया चापAfghani Soya ChaapOnion-GarlicSoya Chaapजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





