लाइफ स्टाइल

स्वाद में बेहद लजीज है 'अफगानी चिकन विंग्स',जाने रेसिपी

Kiran
22 Jun 2023 2:53 PM GMT
स्वाद में बेहद लजीज है अफगानी चिकन विंग्स,जाने रेसिपी
x
आवश्यक सामग्री :
- 500 ग्राम चिकन विंग्स
- 250 ग्राम सॉल्टेड बटर
- 250 ग्राम फ्रेश क्रीम
- 100 ग्राम लहसुन, बारीक काट लें
- 1/2 टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
- कड़ाही
बनाने की विधि :
- सबसे पहले मीडियम आंच पर कड़ाही में बटर डालकर गर्म करें।
- फिर इसमें लहसुन डालकर हल्का भूना होने तक फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें चिकन विंग्स डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए 10 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
- जब चिकन विंग्स का कलर हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसमें फ्रेश क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- 10 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
- 2 मिनट के लिए कड़ाही को ढक दें।
- आंच बंद करके कड़ाही को उतार लें। इसमें काली मिर्च पाउडर छिड़क दें।
- तैयार है अफगानी चिकन विंग्स।
- मनपसंद चटनी के साथ खाइए-खिलाइए।
Next Story