- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Adrak ka Achar Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Adrak ka Achar Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट, चटपटा और सेहतमंद अदरक का अचार
Sarita
3 Feb 2026 12:40 PM IST

x
Adrak ka Achar Recipe:यह पाचन को बेहतर करता है, गले की खराश से राहत देता है और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है. अगर आप बाजार जैसा टेस्टी और लंबे समय तक चलने वाला अदरक का अचार घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है|
घर पर अदरक का अचार कैसे बनाएं:
सामग्री:
ताजा अदरक – 250 ग्राम
नींबू का रस – 4 बड़े चम्मच
सरसों का तेल – 3 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
सौंफ – 1 छोटा चम्मच (दरदरी पिसी)
मेथी दाना – ½ छोटा चम्मच
हींग – एक चुटकी
सबसे पहले अदरक को अच्छी तरह धोकर छील लें और पतले लंबे टुकड़ों में काट लें.
कटे हुए अदरक को एक सूखे कपड़े पर फैलाकर 1-2 घंटे सुखा लें, ताकि नमी खत्म हो जाए.
एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और धुआं उठने तक पकाएं, फिर ठंडा होने दें.
अब तेल में हींग, मेथी दाना और सौंफ डालकर हल्का सा भून लें.
इसमें कटा अदरक डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट चलाएं.
गैस बंद करके नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
मिक्स्चर ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
तैयार अचार को कांच की साफ और सूखी बोतल में भर दें.
3-4 दिन धूप दिखाने पर अदरक का अचार पूरी तरह तैयार हो जाएगा. यह अचार दाल-चावल, पराठा या खिचड़ी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है|
अदरक का अचार खाने के क्या फायदे हैं?
अदरक का अचार स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और गैस, अपच व पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत दे सकते हैं. सर्दी-जुकाम और गले की खराश में भी अदरक उपयोगी होता है. यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है और भूख खोलने का काम भी करता है|
TagsAdrakAcharस्वादिष्टअदरकअचार GingerPickleDeliciousGingerPickle जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





