लाइफ स्टाइल

लंबे बालों के लिए अपनाएं ये हेयरस्टाइल, दिखेंगी स्टाइलिश

Sarita
17 Aug 2025 10:53 AM IST
लंबे बालों के लिए अपनाएं ये हेयरस्टाइल, दिखेंगी स्टाइलिश
x
लंबे बालों के लिए अपनाएं ये हेयरस्टाइल, दिखेंगी स्टाइलिश
लंबे बाल कितने खूबसूरत लगते हैं, न? मगर जिन महिलाओं के बाल लंबे होते हैं, उन्हें अक्सर अपने बालों को स्टाइल करने में दिक्कत आती है। अमूमन ऐसी महिलाएं अपने बालों को यूं ही सिंपल बांध लेती हैं। फिर एक जो सबसे बड़ी दिक्कत होती है, वो है कि अगर जल्दबाजी में कहीं जाने के लिए निकल रहे हों, तो बाल बनाना मुश्किल हो जाता है।आज हम आपके लिए ऐसे ही हेयरस्टाइल्स लेकर आए हैं, जो बनाने में बेहद आसान भी होंगे और स्टाइलिश भी दिखेंगे।
पोनीटेल बनाना सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। आप अपने बालों को हाई और लो दोनों पोनीटेल के स्टाइल में बांध सकते हैं। सिर के ऊपर ऊंची पोनीटेल बनाने को हाई पोनीटेल कहते हैं। यह बालों को गर्दन से दूर रखता है और आपको ठंडक महसूस कराता है।
हाफ-बबल पोनीटेल
यह नॉर्मल पोनीटेल की तरह ही बनाई जाती है। यह सुपर क्विक हेयरस्टाइल बनाने में आपको मुश्किल से 10 मिनट लगेंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए कुछ फन हेयरस्टाइल चाहती हैं, तो इसे ट्राई करें। सबसे पहले अपने बालों को ब्रश करें और सारे स्ट्रैंड्स सुलझा लें।अब आगे से पीछे की तरफ बालों के सेक्शन को पोनी में बांध लें।अब थोड़े-थोड़े स्पेस पर बालों की लेंथ के हिसाब से रबर बैंड बांध लें।दो रबर बैंड के बीच में जो हिस्सा है, उसे थोड़ा-थोड़ा बाहर की तरफ खींचें।आपकी हाफ-बबल पोनीटेल तैयार है। आप चाहें तो रबर बैंड्स के ऊपर कुछ फंकी हेयर क्लिप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
जिन महिलाओं के बाल लम्बे होते हैं, वे ज्यादातर अपने बालों को बन में बांधे रखती हैं। बन बनाने के भी कई तरीके होते हैं, इनमें मेस्सी बन, टॉप नॉट बन और लो बन शामिल है। बालों को बन के रूप में बनाना एक आसान हेयरस्टाइल है, जो आपको ठंडक का एहसास कराता है। यह हेयरस्टाइल फॉर्मल और कैजुअल दोनों अवसरों के लिए सही है।
Next Story