लाइफ स्टाइल

चिरौंजी मखाने की खीर के साथ त्यौहार पर घोलें मिठास

Kiran
20 July 2023 12:52 PM GMT
चिरौंजी मखाने की खीर के साथ त्यौहार पर घोलें मिठास
x
त्यौहार में मीठास घोलने का काम करेगा और इस त्यौहार को और भी रोचक बनाएगा। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री
मखाने - 2 कप
चिरौंजी - 50 ग्राम
केसर - 1 चुटकी
घी - 4 बड़े चम्मच
दालचीनी स्टिक - 1 इंच
पिसा हुआ गुड़ - 1/2 कप
फुल क्रीम दूध - 3 लीटर
इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
सूखे मेवे - जरूरत अनुसार ( कटे हुए)
बनाने की विधि
- कढ़ाही में मध्यम आंच पर 2 चम्मच घी गर्म करके मखाना भूनकर अलग निकालें।
- इसके हल्का ठंडा होने पर आधा मखाना मिक्सी दरदरा पीस लें।
- भारी तले वाले पैन में दूध और पीसा मखाना डालकर एक उबाल आने दें।
- फिर इसे 10 मिनट तक गाढ़ा व 2/3 हिस्सा होने तक पकाएं।
- अलग कटोरी में 2 बड़े चम्मच दूध में केसर भिगोएं।
- दूध गाढ़ा होने पर इसमे साबुत मखाना, चिरौंजी डालकर 5-7 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएं।
- खीर गाढ़ी होने पर इसमें गुड़ मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं।
- अलग पैन में घी पिघलाकर सूखे मेवे भून लें।
- खीर के मिश्रण में केसर वाला दूध, इलायची पाउडर, सूखे मेवे डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
- तैयार मखाना खीर को सर्विंग डिश में निकालकर सर्व करें।
Next Story