लाइफ स्टाइल

Acharya Balkrishna Tips: आचार्य बालकृष्ण ने किडनी स्टोन समेत इन समस्याओं से निजात पाने के लिए बताए ये कारगर उपाय

Sarita
18 April 2025 6:42 AM IST
Acharya Balkrishna Tips: आचार्य बालकृष्ण ने किडनी स्टोन समेत इन समस्याओं से निजात पाने के लिए बताए ये कारगर उपाय
x
Acharya Balkrishna Tips: आंवला का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इसे विभिन्न बीमारियों से बचाने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. रोजाना आंवले का सेवन करने से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम किया जा सकता है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक है. आयुर्वेद के जानकार आचार्य बालकृष्ण ने आंवला के कई फायदे बताए हैं आइए जानते हैं|
पांचन को ठीक रखता है
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार रोजाना आंवले का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए अच्छा होता है. इसका जूस अल्सर, अल्सरेटिव कोलाइटिस और पेट के संक्रमण जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. आंवला पाचन एंजाइमों को सक्रिय करके पाचन को जल्दी ठीक करने में मदद करता है|
गुर्दे की पथरी के लिए
गुर्दे की पथरी के इलाज में आंवला काफी कारगर साबित होता है. आंवला शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर गुर्दे और मूत्राशय को साफ करता है. गुर्दे की पथरी की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए आंवला खाने की सलाह दी जाती है|
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार आंवला वोमिटिंग से राहत दिलाने में भी फायदेमंद होता है. आंवला को शहद के साथ चाटने से वोमिटिंग से काफी राहत मिलती है. इसके अलावा आप सूखा आंवला भी चूस-चूस कर खा सकते हैं|
इसके अलावा रोजाना एक आंवला खाने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है. आंवला शरीर में टॉनिक की तरह काम करता है. यह त्वचा की रंगत, आंखों की सेहत और बालों की मजबूती के लिए फायदेमंद होता है|
Next Story