- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Acharya Balkrishna:...
लाइफ स्टाइल
Acharya Balkrishna: यूरिक एसिड से राहत पाने के सबसे आसान उपाय
Sarita
19 Jun 2025 8:26 AM IST

x
Acharya Balkrishna: मौजूदा समय में यूरिक एसिड की समस्या बेहद आम हो गई है. शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से न सिर्फ जोड़ों में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या होती है, बल्कि अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह गठिया और किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं की जड़ भी बन सकती है. यूरिक एसिड एक विषैला पदार्थ होता है, जो गलत खान-पान जैसे चीजों से शरीर में बनता है और फिर किडनी द्वारा रक्त से फ़िल्टर करके मूत्र के माध्यम से बाहर निकाल दिया जाता है. अगर यूरिक एसिड की मात्रा ज़्यादा है, तो यह किडनी पर दबाव डालता है. इस स्थिति में किडनी इसे फिल्टर नहीं कर पाती और शरीर में यूरिक एसिड जोड़ों के बीच जमा होने लगता है. जिससे व्यक्ति को जोड़ों में तेज दर्द, सूजन या अकड़न जैसी परेशानी से जूझना पड़ता है|
ऐसे में आयुर्वेद केन्द्र पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण ने एक खास तरीका बताया है. जो यूरिक एसिड का सफाया करने के लिए काफी कारगर हैं. यह न केवल यूरिक एसिड को जड़ से खत्म करने में प्रभावी भूमिका निभाता है, बल्कि जोड़ों को मजबूत और स्वस्थ रखने में भी मदद करता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से|
सोंठ का सेवन करें:
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार सोंठ में एथिल एसीटेट नामक तत्व पाया जाता है, जो हाई यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में कारगर हो सकता है. इसके अलावा सोंठ में मौजूद पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं|
मेथी का सेवन करें:
मेथी के बीज मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने में कारगर साबित हुए हैं. इसके अलावा, मेथी के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हाई यूरिक एसिड के साथ-साथ जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाते हैं|
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार अश्वगंधा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं. ये यूरिक एसिड के कारण होने वाले जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में कारगर हैं|
TagsAcharya Balkrishnaयूरिक एसिडराहतउपायAcharya Balkrishnauric acidreliefsolution जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





