लाइफ स्टाइल

Acharya Balkrishna Health Tips:यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे ये उपाय

Sarita
29 Sept 2025 8:44 AM IST
Acharya Balkrishna Health Tips:यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे ये उपाय
x
Acharya Balkrishna Health Tips: यूरिक एसिड की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है, जो गठिया यानी Gout और अन्य जोड़ों में दर्द की समस्याओं का कारण बन सकती है। यूरिक एसिड के स्तर का शरीर में बढ़ने से ऐसा होता है। इसे समय रहते कंट्रोल करना हो, तो आप आयुर्वेद के प्रसिद्ध आचार्य बालकृष्ण के सुझाए कुछ उपायों को करेंगे तो तुरंत राहत मिल सकती है।
जब हमारे शरीर में प्यूरीन का लेवल बढ़ जाता है, तो इससे यूरिक का लेवल खून में बढ़ जाता है। प्यूरीन युक्त भोजन खाने से इसका लेवल बढ़ जाता है। अत्यधिक शराब पीने से भी ऐसा होता है। डायबिटीज, आयरन का स्तर हाई होने या फिर मोटापा भी यूरिक एसिड का कारण है। जेनेटिक्स में भी यह बीमारी होने की संभावना रहती है।
आचार्य बालकृष्ण ने दिए टिप्स:
यूरिक एसिड की समस्या से राहत पाने के लिए आपको आचार्य जी का यह फार्मूला जरूर आपकी मदद करेगा। इसमें आपको गोखरू, सौंठ, मेथी के दाने और अश्वगंधा लेना होगा। आपको इन चारों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर एक पाउडर बनाना है। आपको इस पाउडर को नियमित रूप से सुबह के समय खाली पेट लेना शुरू कर देना चाहिए। इससे सूजन और यूरिक एसिड से जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलेगी। आचार्य कहते हैं कि यूरिक एसिड की समस्या को दूर करने के लिए प्राणायाम करना भी फायदेमंद माना जाता है।
यूरिक एसिड के लिए अन्य जरूरी टिप्स:
नींबू और अदरक के रस का सेवन करें।
खाने में नमक की मात्रा को घटाएं।
हल्दी और गुनगुने पानी का सेवन रोजाना करें।
पानी का अधिक से अधिक पिएं।
फिजिकल एक्टिविटी करें।
पर्याप्त नींद लें।
तनाव कम करें।
Uric Acid के शुरुआती संकेत:
जोड़ों में दर्द होना।
पैरों और एड़ियों में दर्द होना।
पैरों के तलवे लाल होना।
ज्यादा प्यास लगना।
पैरों के अंगूठों में दर्द होना।
Next Story