- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Acharya Balakrishna...
लाइफ स्टाइल
Acharya Balakrishna :आचार्य बालकृष्ण से जानें, मुलेठी का एक टुकड़ा हर बीमारी का करेगा इलाज
Sarita
15 May 2025 9:13 AM IST

x
Acharya Balakrishna :मुलेठी कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, प्रोटीन और वसा के गुणों से भरपूर होती है. इसका इस्तेमाल नेत्र रोग, मुख रोग, कंठ रोग, उदर रोग, सांस विकार, हृदय रोग, घाव के उपचार के लिए सदियों से किया जा रहा है. यही नहीं मुलेठी को आयुर्वेद में वात, कफ, पित्त तीनों दोषों को शांत करने वाला कहा गया है|
पतंजलि आयुर्वेद हरिद्धार के आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि किस तरह मुलेठी को आप यूज कर सकते हैं-
– मुलेठी के क्वाथ से नेत्रों को धोने से नेत्रों के रोग दूर होते हैं.
– मुलेठी की मूल चूर्ण में बराबर मात्रा में सौंफ का चूर्ण मिलाकर एक चम्मच सुबह-शाम खाने से आंखों की जलन मिटती है और नेत्र ज्योति बढ़ती है. – मुलेठी को पानी में पीसकर उसमें रूई का फाहा भिगोकर नेत्रों पर बांधने से नेत्रों की लालिमा मिटती है.
– मुलेठी और द्राक्षा से पकाए हुए दूध को कान में डालने से कर्ण रोग में लाभ होता है. 3-3 ग्राम मुलेठी तथा शुंडी में छह छोटी इलायची तथा 25 ग्राम मिश्री मिलाकर, क्वाथ बनाकर 1-2 बूंद नाक में डालने से नासा रोगों का शमन होता है.
– मुलेठी को चूसने से खांसी और कंठ रोग दूर होता है. मुलेठी चूसने से हिचकी भी दूर होती है.
– ये हृदय रोग में भी लाभकारी है. 3-5 ग्राम मुलठी और कुटकी चूर्ण को मिलाकर 15-20 ग्राम मिश्री युक्त जल के साथ प्रतिदिन नियमित रूप से सेवन करने से हृदय रोगों में लाभ होता है. इसके सेवन से पेट के रोग में भी आराम मिलता है. मुलेठी का क्वाथ बनाकर 10-15 मिली मात्रा में पीने से उदरशूल मिटता है.
– त्वचा रोग भी यह लाभकारी है. फोड़ों पर मुलेठी का लेप लगाने से वे जल्दी पककर फूट जाते हैं. मुलेठी और तिल को पीसकर उससे घृत मिलाकर घाव पर लेप करने से घाव भर जाता है|
TagsAcharya Balakrishnaआचार्य बालकृष्णमुलेठीबीमारीइलाज Acharya Balakrishnaliquoricediseasetreatmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





