लाइफ स्टाइल

Achari Pulao: नियमित पुलाव को अचारी ट्विस्ट दें और मिनटों में बनाएं

Sarita
22 Jan 2025 7:48 AM IST
Achari Pulao: नियमित पुलाव को अचारी ट्विस्ट दें और मिनटों में बनाएं
x
Achari Pulao: असल में कई बार हमारा किचन में घंटों बिताने का मन नहीं करता है ऐसे में आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. क्योंकि भारतीय घरों में आपको अचार का जार बड़ी आसानी से मिल जाएगा. बस आपको क्या करना है अचार के मसालों को पुलाव बनाते समय मिलाना है और इस डिश को तैयार करना है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं अचारी पुलाव रेसिपी.
चावल भीगे हुए
जीरा
प्याज कटी हुई
टमाटर कटा हुआ
अचार का मसाला
आलू, गाजर, मटर जैसी सब्जियां
तेल जरूरत के मुताबिक
लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
हरी मिर्च कटी हुई
इस पुलाव रेसिपी को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में तेल डालकर गरम करना है. इसमें थोड़ा सा जीरा, कटी हुई प्याज डालकर भूनें. प्याज के साथ ही आलू, मटर और गाजर जैसी सब्जियों को डालकर भूनें. एक कटा हुआ टमाटर, बारीक कटी हरी मिर्च, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं. अब एक बड़ा चम्मच अचार का मसाला डालें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. भीगे हुए चावल डालकर जरूरत के मुताबिक पानी डालें और दो सीटी आने तक इंतजार करें. आपका अचारी पुलाव तैयार है. इसे रायते के साथ इंजॉय करें|
Next Story