लाइफ स्टाइल

शास्त्रों के अनुसार दिन में किस समय सोने से होती है धन की हानी, जाने

SANTOSI TANDI
18 Aug 2023 12:56 PM GMT
शास्त्रों के अनुसार दिन में किस समय सोने से होती है धन की हानी, जाने
x
धन की हानी, जाने
एक पुरानी कहावत है कि दिन काम करने के लिए बना है और रात सोने के लिए। लेकिन यह बात उन लोगों पर लागू नहीं होती जो नाइट शिफ्ट करते है। क्योंकि नाइट शिफ्ट में काम करनेवाला व्यक्ति जबतक दिन में नहीं सोएगा उसकी नींद पूरी कैसे होगी। इसलिए नाइट शिफ्ट वालों के लिए यह नियम वर्जित है। नींद हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन सोने का भी सही समय होता है। गलत समय पर सोने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां तो होती हैं, साथ ही धर्म के नजरिए से भी इसे अपशकुन माना जाता है। जो लोग शास्त्रों में वर्जित किए गए समय पर सोते हैं, उन्हें देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त नहीं होती है। आज हम आपको बताते हैं कि किस समय सोने से आपको नुकसान उठाना पद सकता हैं।
दिन में सोना सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता। आयुर्वेद के मुताबिक दिन में सोने से जुकाम होने का खतरा बढ़ जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी रात में पूरी नींद लेकर दिन में कार्य करना ही उत्तम माना गया है। साथ ही दिन में सोने से मोटापा सहित कई बीमारियां होती है।
महालक्ष्मी उन लोगों से रूठ जाती हैं जो सूर्योदय के बाद भी बहुत देर तक सोते रहते हैं। शास्त्रों के अनुसार ऐसे लोगों के पास चाहे जितना भी पैसा हो, लेकिन वे संतुष्ट नहीं रहते हैं। सदैव मानसिक तनाव का सामना करते हैं और लंबी उम्र तक स्वस्थ भी नहीं रह पाते हैं। लक्ष्मी की कृपा के बिना धन में बरकत नहीं आती है।
दिन में कुछ देर आराम करना नुकसानदायक नहीं है लेकिन दिन में खाना खाकर लम्बे समय तक गहरी नींद लेने से कई रोग हो सकते हैं खासतौर पर पेट से जुड़े रोग। दिन में सोने से बुखार, मोटापा, गले से जुडी समस्याएं, याददाश्त कमजोर होना, त्वचा से जुड़े रोग, शरीर के अंगों में सूजन और, अपच आदि समस्याएं होने की सम्भावना काफी बढ़ जाती है। दिन में सोने से आलस्य भी बढ़ता है।
सूर्यास्त का समय देवी-देवताओं के पूजन का समय होता है। इस समय में सोने वाले व्यक्ति को देवी-देवता की कृपा प्राप्त नहीं हो सकती है। शास्त्रों के अनुसार जो लोग अकारण ही शाम के समय सोते हैं, वे कई प्रयासों के बाद भी आसानी से सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं।
ऐसी मान्यता है कि जिस घर में लोग दिन में सोते हैं वहां महालक्ष्मी निवास नहीं करती। लक्ष्मी के चले पर घर में दरिद्रता बढ़ जाती है। दिन में सोने से आलस्य भी बढ़ता है। शास्त्रों के अनुसार दिन में वहीं सो सकता है जो अस्वस्थ हो। जो व्यक्ति किसी बीमारी से पीडि़त है वह दिन में सो सकता है। पूर्ण रूप से स्वस्थ व्यक्ति दिन में सोता है तो उसे धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन में सोने से पाचन संबंधी दिक्कतें भी बढ़ जाती है और शरीर रोगी होने लगता है।
Next Story