लाइफ स्टाइल

लम्बे समय तक शारीरिक सम्बन्ध न बनाना,नुकसान के साथ-साथ फायदेमंद है

Ashwandewangan
5 Jun 2023 12:59 AM IST
लम्बे समय तक शारीरिक सम्बन्ध न बनाना,नुकसान के साथ-साथ फायदेमंद है
x

शादीशुदा जोड़ों की जिन्दगी में एक वक्त ऐसा आता है जब वे आपस में शारीरिक सम्बन्ध नहीं बना पाते हैं। शारीरिक सम्बन्ध न बनाने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे एकान्त की कमी, परिवार की जिम्मेदारी, यौनेच्छा में कमी, साथी से दूर रहना या फिर एक उम्र के बाद शारीरिक सम्बन्ध बनाने में आपकी स्वयं की मर्जी का न होना। आम तौर पर यह देखा गया है कि 50 की उम्र पार करने के बाद दम्पत्ति लम्बे समय तक शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाता है। तर्क यह दिया जाता है कि अरे यह कोई उम्र है इस काम की। 20-22 साल के बच्चे हो गए हैं। अच्छा थोड़े लगता है कि हम उनके सामने कमरा बन्द कर लें। वहीं दूसरी ओर यौन विशेषज्ञों का कहना है कि लम्बे समय तक शारीरिक सम्बन्ध न बनाने से शरीर पर अलग-अलग प्रकार का प्रभाव पड़ता है।

यौन संबंध में कमी के कारण व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को भी काफी नुकसान होता है। हालांकि इनका अहसास हमें स्वयं को नहीं होता, लेकिन जो व्यक्ति हमारे सम्पर्क में आते हैं उन्हें इस बात का अहसास हो जाता है कि यह पुरुष/महिला लम्बे समय से अपने पार्टनर से दूर है। आइए डालते हैं एक नजर उन कारणों पर—

1. चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यौन संबंध बनाने में कमी के कारण शरीर में एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन का स्तर कम हो जाता है। यह दोनों हार्मोन तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं।

2. लंबे समय तक शारीरिक संबंध ना बनाने पर लिबिडो यानी यौनेच्छा (कामेच्छा) में कमी हो जाती है। नियमित सेक्स सेक्शुअल ड्राइव को बढ़ाने में भी मददगार होता है।

3. नियमित शारीरिक संबंध ना बनाने पर पार्टनर के साथ रिश्ते पर गहरा असर पड़ता है। हालांकि, यह आपसी समझदारी पर ज्यादा निर्भर करता है।

इन नुकसानों के साथ-साथ इससे कुछ फायदे भी हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन फायदों पर—

1. असमय गर्भावस्था की चिंता नहीं होती।

2. मूत्र मार्ग संक्रमण का डर नहीं रहता।

3. खुद को और अपने शरीर को समझने का समय मिलता है।

ये तो थे वे फायदे और नुकसान जो आम आदमी स्वयं महसूस कर सकता है। लेकिन कुछ ऐसे प्रभाव होते हैं जिनकी जानकारी हमें चिकित्सा विशेषज्ञों से मिलने के बाद मिलती है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story