लाइफ स्टाइल

Aamras : आम का सीजन खत्म होने से पहले बनाएं ये टेस्टी डिश

Sarita
13 July 2025 12:49 PM IST
Aamras : आम का सीजन खत्म होने से पहले बनाएं ये टेस्टी डिश
x
Aamras : आम का जूस न सिर्फ़ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह ऊर्जा भी देता है। इसमें विटामिन ए और सी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन में भी मदद करते हैं। ऐसे में आज इस लेख में हम आपको घर पर आसानी से आम का जूस बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं।
आम रस बनाने के लिए सामग्री :
पके हुए आम – 4 से 5
चीनी – 2 चम्मच
ठंडा पानी या दूध – आधा कप
इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
केसर – 3-4 धागे
आम रस बनाने की विधि :
सबसे पहले आम को धोकर अच्छे से छीलकर गूदा निकाल लें और बीज हटा दें. आम के गूदे को मिक्सर या ब्लेंडर में डालें.
फिर अब इसमें स्वादानुसार चीनी और थोड़ा दूध या पानी डालें.
इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक एकदम स्मूथ रस न बन जाए.
इसके बाद अब इसमें इलायची पाउडर और भीगे हुए केसर के रेशे डालें.
रस को छलनी से छान लें, जिससे आपको एकदम मुलायम टेक्सचर मिलें.
तैयार हुआ ठंडा-ठंडा आम रस को पूरियों, पराठों या ड्रिंक के साथ परोसें|
Next Story