लाइफ स्टाइल

Aam Panna Recipe: भीषण गर्मी में घर वालों को बनाकर पिलाएं ठंडा-ठंडा आम पन्ना

Sarita
15 May 2025 9:59 AM IST
Aam Panna Recipe: भीषण गर्मी में घर वालों को बनाकर पिलाएं ठंडा-ठंडा आम पन्ना
x
Aam Panna Recipe: वैसे तो आम पन्ना बनाना काफी आसान है, लेकिन यदि आप इसे हमारी बताई विधि से आम पन्ना बनाएंगे तो ये और भी स्वादिष्ट बनेगा। तो चलिए बिना देर किए आपको आम पन्ना बनाने की तीन आसान विधियां बताते हैं।
खट्टा-मीठा आम पन्ना बनाने का सामान:
इसे बनाने के लिए आपको 2 कच्चे आम, ½ कप चीनी, 1 चम्मच भुना जीरा, काला नमक स्वादानुसार की जरूरत पड़ेगी।
विधि:
क्लासिक आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले आम को उबालकर ठंडा होने दें और फिर इसी छील लें। अब इसका गूदा निकालकर इसे मिक्सी में चीनी, नमक और मसालों के साथ ब्लेंड करें। आखिर में इसमें पानी डालकर थोड़ा पतला करें और ठंडा करने के बाद सर्व करें।
मसालेदार आम पन्ना बनाने का सामान:
इसे बनाने के लिए 2 कच्चे आम, ½ छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच भुना जीरा, काला नमक, पुदीना की पत्तियां और गुड़ या चीनी की जरूरत पड़ेगी।
विधि:
मसालेदार आम पन्ना बनाने के लिए आम को उबालकर गूदा निकालें। अब इसमें पुदीना, मसाले और मीठा मिलाकर पीसें। इसके बाद इन सभी चीजों को पानी में मिक्स करें और ठंडा-ठंडा परोसें। ठंडा करने के लिए इसे आप फ्रिज में रख सकते हैं।
मिंट फ्लेवर आम पन्ना बनाने का सामान:
इसे बनाने के लिए आपको 2 कच्चे आम, ½ कप चीनी, पुदीना पत्ते, नींबू का रस, काला नमक और जीरा पाउडर की जरूरत पड़ेगी।
मिंट फ्लेवर आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आम के गूदे में पुदीना और मसाले मिलाएं। अब इसे मिक्सी में ब्लेंड करें और फिर पानी डालकर ठंडा परोसें। ऊपर से नींबू का रस मिलाएं। इसे ठंडा ही परोसना ज्यादा अच्छा लगता है।
Next Story