- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aam Panna : गर्मियों...

x
Aam Panna : यह सेहत के लिए भी किसी अमृत या टॉनिक से कम नहीं है. जब गर्मी अपने चरम पर हो और लू चल रही हो, ऐसे में कच्चे आम से बना आम पना शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षा प्रदान करता है
आम पन्ना रेसिपी
पहला स्टेप- आम पन्ना बनाने के लिए आप करीब 5-6 कच्चे आम ले लें। अब इन्हें पानी से अच्छी तरह धो लें और कुकर में डालकर उबालने के लिए रख लें। आप चाहें तो आम को छीलकर,गुठलियां निकालकर और काटकर भी उबाल सकते हैं। आम को 1 बड़ा गिलास पानी डालकर उबलने के लिए रखें।
दूसरा स्टेप- मीडियम फ्लेम पर सिर्फ 2-3 सीटी में आम अच्छी तरह से उबल जाएगा। कुकर खुलने के बाद आम और उसके पानी को निकाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। तब तक आप 10-15 पुदीना के पत्ते लेकर साफ कर लें। अब एक मिक्सी लें और उसमें आम और थोड़ा पानी डाल दें। अब इसमें पुदीना डाल दें।
तीसरा स्टेप- आम को पीसते वक्त ही इसमें चीनी मिला दें। चीनी कम ज्यादा अपने स्वाद के हिसाब से रख सकते हैं। अब तीनों चीजों को मिलाकर बारीक पीस लें। इस मिक्सचर में बचा हुआ पानी भी डाल दें। थोड़ी पिसी हुई काली मिर्च, पिसी सौंफ का पाउडर डाल दें और एक जार या बोतल में भरकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
चौथा स्टेप- अब जब भी आम पन्ना पीने का मन हो, बोतल में से आधा गिलास आम पन्ना निकालें। इसमें थोड़ा पानी और आइस क्यूब्स डालें। ऊपर से भुना और पिसा हुआ जीरा डालें। काला नमक डालें और थोड़े पुदीने के पत्ते क्रश करके डालें और ठंडा ठंडा आम पन्ना पी लें।
पांचवां स्टेप- आप इसे अपने हिसाब से पतला या थोड़ा गाढ़ा बनाकर पी सकते हैं। खाने में आम पन्ना ले रहे हैं तो इसे हल्का गाढ़ा ही रखें। आम पन्ना को इस तरह बनाकर आप हफ्तेभर के लिए स्टोर कर सकते हैं। ये 6-7 दिन तक खराब नहीं होता है। इससे लू लगने का खतरा कम रहता है।
आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में आम पना पीने के क्या-क्या लाभ होते हैं:
1. लू से बचाव करता है
कच्चे आम में मौजूद विटामिन C और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को लू से बचाने में मदद करते हैं. आम पना पीने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है.
गर्मी में डिहाइड्रेशन एक आम समस्या है. आम पना में डाले जाने वाले नमक, पुदीना और जीरा मिलकर शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी को दूर करते हैं.
3. पाचन को सुधारता है
आम पना में मिलाया गया काला नमक और भुना हुआ जीरा गैस, अपच और पेट की जलन को कम करता है. यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होता है.
चमत्कारी है यह जंगली फल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान…
4. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
कच्चा आम विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मज़बूत बनाते हैं.
5. ऊर्जा बढ़ाता है (एनर्जी बूस्टर)
गर्मी के कारण थकान और सुस्ती होना आम बात है. ऐसे में आम पना ताजगी और ऊर्जा का संचार करता है.
6. त्वचा को रखता है हेल्दी और ग्लोइंग
आम पना के एंटीऑक्सिडेंट गुण त्वचा को सन डैमेज से बचाते हैं और उसे प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं.
7. वजन को नियंत्रित करने में सहायक
आम पना शरीर को डिटॉक्स करता है और भूख को संतुलित रखता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती. यदि इसे शुगर-फ्री या गुड़ के साथ बनाया जाए, तो यह और भी लाभकारी होता है|
TagsAam Pannaगर्मियोंअमृतआम पन्नाAam PannaSummerAmritजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





