- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aam Ki Launji: कच्चे...

x
Aam Ki Launji: यदि आपको भी कच्चा आम खाना पसंद है, तो यहां हम आपको उससे बनने वाली एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे एक बार बनाकर आप 15 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं आम की लौंजी की, जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे आप दाल-चावल और पराठे के साथ खा सकते हैं।
आम की लौंजी बनाने का सामान:
कच्चे आम – 2
सरसों का तेल – 2 टेबलस्पून
राई – ½ टीस्पून
सौंफ – 1 टीस्पून
कलौंजी – ½ टीस्पून
हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
गुड़ – 2-3 टेबलस्पून
आम की लौंजी बनाने की विधि:
आम की लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले आपको कच्चे आम की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए एकदम कच्चे आम लेकर उसे धोलें और छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें। जब आम कट जाए तो गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर उसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई के दाने डालकर चटकाएं। इसके बाद अब उसमें कटे हुए आम डालें।
आम डालने के बाद इसमें हल्दी, नमक, कलौंजी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे तब तक मिक्स करें, जब तक आम के टुकड़ों में मसाले अच्छी तरह से मिल न जाए।
सभी चीजों को मिक्स करने के बाद कढ़ाई में आधा कप पानी डालकर ढक दें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट पकाएं। जब तक आम थोड़ा नरम न हो जाए। जब आम पकने लगे तो इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह मिक्स करें।
अब गुड़ को पिघलने दें और 3-4 मिनट तक पकाएं जब तक लौंजी थोड़ी गाढ़ी न हो जाए। जब ये पक जाए और तेल ऊपर दिखने लगे तो गैस को बंद कर दें।
ठंडा होने के बाद इसे कांच के जार में बंद करके रख दें। इसे आप 15 दिन तक आसानी से स्टोर करके रख सकते हैं। ध्यान रखें कि इसे पकाना अच्छे से, यदि ये थोड़ी भी कच्ची रह गई तो जल्दी खराब हो जाएगी।
Next Story





